FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

  Updated : May 22, 2026 09:03 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है. दिनांक 16.05.2026 को फरियादी पुनमचंद पिता स्व. भोगजी खराड़ी भील, उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम सेमलखेड़ा थाना सरवन, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी सफायर स्कूल के पास बड़बड़ रतलाम द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाश द्वारा उसके घर से सोने का हार, कान के सोने के लोंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन एवं नगदी लगभग ₹30,000/- चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम के रूप में की गई। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 विवो कंपनी का मोबाइल, 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल, 01 सैमसंग मोबाइल, 01 अन्य मोबाइल फोन तथा सोने का हार एवं कान के सोने के लोंग सहित कुल लगभग ₹12 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - 1. सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल, उम्र 22 वर्ष निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम
जप्त मश्रुका - 01 विवो कंपनी का मोबाइल, 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल, 01 सैमसंग मोबाइल, 01 अन्य मोबाइल फोन, सोने का हार, कान के सोने के लोंग, कुल बरामद मश्रुका की अनुमानित कीमत – लगभग ₹12,00,000/-
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी (सायबर सेल), आरक्षक दिलीप रावत (थाना नामली), आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार (सायबर सेल), अर्जुनसिंह, दुर्गालाल गुजराती, मोहन पाटीदार, पवन मेहता, कान्हा मेघवाल, विजय मालवीय, पारस चावला एवं लाखन (सीसीआर) की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM

मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...

May 22, 2026 07:48 AM

सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे

May 22, 2026 07:45 AM

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...

May 22, 2026 06:51 AM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...

May 22, 2026 06:48 AM

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....

May 22, 2026 06:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 22, 2026 06:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 22, 2026 06:39 AM

सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का अपार विश्वास, पांच चरणों में पूरी हुई भंडार गणना, 32 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक नगदी, सोना-चांदी भी भरपूर...

May 21, 2026 04:17 PM

सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर किया याद...

May 21, 2026 03:47 PM

रेल्वे की उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता, सलाहकार समिति, की बैठक सम्पन्न...

May 21, 2026 03:32 PM

मनासा विधायक मारू ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा पत्र....

May 21, 2026 03:30 PM

खुले कचरा स्टैंड बन रहे मौत का कारण, गौवंश और आमजन के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, गौचर बचाओ फाउंडेशन ने नगर निगम भीलवाड़ा से वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन लागू करने की मांग उठाई...

May 21, 2026 03:01 PM

बास्केटबॉल जूनियर नेशनल चौंपियनशिप, ज्ञानोदय स्कूल और इन्वेंशन अकादमी की दिव्यल व लक्षिता का मध्य प्रदेश टीम में चयन...

May 21, 2026 02:21 PM

न्याय व्यवस्था की टिप्पणी पर पुजारियों में आक्रोश, शासकीय नियंत्रण को बताया शोषण..

May 21, 2026 02:20 PM

वर्षाकाल को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा-मोरवन में होगी आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सड़क निर्माण से कहीं जलभराव न हो - कलेक्टर हिमांशु चंद्रा..

May 21, 2026 02:07 PM