सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....
Updated : May 22, 2026 09:32 AM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली :- नगर परिषद सिंगोली द्वारा राजीव आवास कॉलोनी में गार्डन हेतु आरक्षित शासकीय भूमि पर अवैध रूप से 12 आवासीय भूखंड काटकर ऑनलाइन नीलामी किए जाने के विरोध में गुरुवार को कॉलोनीवासियों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को सामूहिक आपत्ति ज्ञापन सौंपा।
क्या है मामला - नगर परिषद ने 08 मई 2026 को विज्ञप्ति जारी कर राजीव आवास कॉलोनी में प्लॉट क्रमांक 228 से 239 तक के 12 भूखंडों की ई-नीलामी हेतु टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 शाम 6 बजे निर्धारित है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जिन भूखंडों की नीलामी की जा रही है, वह समस्त भूमि कॉलोनी के शासन द्वारा स्वीकृत ले-आउट नक्शे में "गार्डन एवं कम्युनिटी हॉल" के लिए आरक्षित है। नगर परिषद द्वारा मूल स्वरूप को परिवर्तित कर सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर आवासीय भूखंड काट दिए गए हैं, जो म.प्र. नगर पालिका अधिनियम एवं कॉलोनी नियमों का उल्लंघन है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें - 1. गार्डन की आरक्षित भूमि पर जारी नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। 2. स्वीकृत नक्शे के अनुरूप उक्त भूमि को गार्डन के रूप में यथावत रखा जाए। 3. सार्वजनिक भूमि पर अवैध भूखंड काटने के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। 4. कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को वर्षों से लंबित पट्टे शीघ्र जारी किए जाएं।
120 से अधिक लोगों ने जताया विरोध - आपत्ति आवेदन पर कॉलोनी के 120 से अधिक भूखंड धारकों एवं रहवासियों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के समक्ष कॉलोनी का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत कर बताया कि नक्शे में उक्त स्थान पर स्पष्ट रूप से गार्डन अंकित है।
प्रशासन को अल्टीमेटम - गार्डन के आसपास के प्लाट मालिक एवं कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 23 मई 2026 तक नीलामी निरस्त नहीं की गई तो 24 मई से तहसील कार्यालय सिंगोली के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के मंत्री, कलेक्टर नीमच, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिंगोली को भी प्रेषित की गई है।
और खबरे
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM