FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

  Updated : May 22, 2026 08:46 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ीसादड़ी :- राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ बड़ीसादड़ी के तत्वावधान में बोहेड़ा एवं बड़ीसादड़ी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित 35 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में शनिवार को विश्व जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उदयपुर जिले के सिन्दू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राध्यापक व बोहेड़ा महात्मा गांधी विद्यालय की पूर्व छात्रा नीलम अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य एवं शिविर प्रभारी भूपेंद्र कुमार भंडारी ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है। पेड़-पौधे, वन्य जीव, पक्षी तथा सूक्ष्म जीव सभी प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए जागरूक होकर कार्य करना चाहिए।मुख्य अतिथि नीलू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने, पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में प्रतिदिन की भांति प्रार्थना, योग, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र के साथ गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। योग शिक्षक जगदीश शर्मा ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया।स्थानीय संघ सचिव चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि शिविर में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, स्पोकन इंग्लिश, बैडमिंटन, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, योग तथा शतरंज सहित विभिन्न गतिविधियों का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि में विद्यार्थियों ने जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।स्काउट सर्कल ऑर्गेनाइजर चंद्र शंकर श्रीवास्तव के अनुसार ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं। वहीं सेवानिवृत्त प्राध्यापक नर्बदाशंकर पुष्करणा एवं पूर्व प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को शतरंज की तकनीकों एवं रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया।शिविर के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक तेजपाल जणवा, नंदलाल लोहार, मुकेश कुमार मालू, कविता पोरवाल, विनोद मेघवाल, ईशा अग्रवाल, ममता सुथार, कुसुम प्रजापत एवं उर्मिला पोरवाल सहित अन्य प्रशिक्षकों का सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन का संकल्प भी लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM

मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...

May 22, 2026 07:48 AM

सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे

May 22, 2026 07:45 AM

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...

May 22, 2026 06:51 AM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...

May 22, 2026 06:48 AM

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....

May 22, 2026 06:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 22, 2026 06:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 22, 2026 06:39 AM

सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का अपार विश्वास, पांच चरणों में पूरी हुई भंडार गणना, 32 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक नगदी, सोना-चांदी भी भरपूर...

May 21, 2026 04:17 PM

सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर किया याद...

May 21, 2026 03:47 PM

रेल्वे की उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता, सलाहकार समिति, की बैठक सम्पन्न...

May 21, 2026 03:32 PM

मनासा विधायक मारू ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा पत्र....

May 21, 2026 03:30 PM

खुले कचरा स्टैंड बन रहे मौत का कारण, गौवंश और आमजन के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, गौचर बचाओ फाउंडेशन ने नगर निगम भीलवाड़ा से वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन लागू करने की मांग उठाई...

May 21, 2026 03:01 PM

बास्केटबॉल जूनियर नेशनल चौंपियनशिप, ज्ञानोदय स्कूल और इन्वेंशन अकादमी की दिव्यल व लक्षिता का मध्य प्रदेश टीम में चयन...

May 21, 2026 02:21 PM

न्याय व्यवस्था की टिप्पणी पर पुजारियों में आक्रोश, शासकीय नियंत्रण को बताया शोषण..

May 21, 2026 02:20 PM

वर्षाकाल को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा-मोरवन में होगी आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सड़क निर्माण से कहीं जलभराव न हो - कलेक्टर हिमांशु चंद्रा..

May 21, 2026 02:07 PM

50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए मोली पाउडर सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

May 21, 2026 02:02 PM