FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....

  Updated : May 22, 2026 06:44 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ मनासा विधायक माधव मारू द्वारा मनासा थाने में आवेदन दिए जाने के विरोध में कल रात्रि में रामपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। मनासा विधायक द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किए गए इस निंदनीय कृत्य की सूचना जैसे ही कल रात्रि में रामपुरा के कांग्रेस जनों को लगी, उन्होंने तत्काल एकत्रित होकर रात में ही मोर्चा खोल दिया। सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए कल रात्रि में ही तत्काल कांग्रेस साथियों ने सड़कों पर उतरकर मनासा विधायक का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। पुतला दहन प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित वरिष्ठ नेताओ ने जमकर विरोध दर्ज कराया।

​पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विधायक माधव मारू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एक वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जिनका कद मनासा विधायक की सोच से कहीं ज्यादा ऊंचा है। विधायक ने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से यह ओछी हरकत की है। जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लगातार हो रहे घोटालों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बेहतर होता कि मनासा विधायक इन नौटंकियों को छोड़कर मनासा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध व गलत कार्यों पर अपना ध्यान लगाते।
​तरुण बाहेती ने क्षेत्र में पनप रहे बड़े अपराधों और माफिया राज को उजागर करते हुए तीखा बयान जारी किया कि कल ही मनासा विधानसभा के आंतरी माता जी क्षेत्र में हथियारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है, जो बेहद शर्मनाक है। आज मनासा की पहचान अपराध के गढ़ के रूप में बन चुकी है, जहां एमडी ड्रग्स की फैक्ट्रियां, जमीनों के बड़े-बड़े खेल और अवैध कॉलोनियों की भरमार हो चुकी है। पूरे जिले में सबसे ज्यादा मंदिरों की जमीन के घोटाले और अवैध कॉलोनियां कहीं हैं, तो वो सबसे ज्यादा मनासा विधानसभा क्षेत्र में ही फल-फूल रही हैं।
​जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने रेत माफियाओं को मिल रहे राजनैतिक संरक्षण पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनासा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर कई बार दिखावे की प्रशासनिक कार्रवाइयां हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद धड़ल्ले से चौबीसों घंटे अवैध रूप से रेत से भरे डंपरों की आवाजाही जारी रहती है। यह रेत के डंपर किसके इशारे पर और किसके खुले संरक्षण में आ-जा रहे हैं, यह मनासा क्षेत्र की जनता और हर एक नागरिक को अच्छे से पता है। विधायक को इन गंभीर अपराधों, अवैध धंधों और घोटालों पर जवाब देना चाहिए, लेकिन वे अपनी नाकामियों और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के अमर्यादित हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस तानाशाही रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इस कृत्य के विरोध में आने वाले दिनों में पूरे जिले में उग्र व व्यापक आंदोलन कर प्रदर्शन किया जाएगा . ​इस आंदोलन और त्वरित विरोध प्रदर्शन के अवसर पर विधानसभा प्रभारी हिमांशु जोशी, वरिष्ठ नेता मंगेश संघई, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय ईश्वर मुजावदिया व श्याम सोनी, मनोरमा मुन्दडा, चंद्रशेखर पालीवाल, लोकेंद्र सिंह मोंटी बना, मनीष पोरवाल, विजय राज सिंह चंद्रावत, संदीप सोनी, खेमराज गुर्जर, सोमिल सोनी, अंकित जैन, सत्यनारायण सत्तू लश्कर, आशीष पोखरना, फिरोज लाल मंसूरी और मानसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे

May 22, 2026 07:45 AM

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...

May 22, 2026 06:51 AM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...

May 22, 2026 06:48 AM

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....

May 22, 2026 06:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 22, 2026 06:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 22, 2026 06:39 AM

सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का अपार विश्वास, पांच चरणों में पूरी हुई भंडार गणना, 32 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक नगदी, सोना-चांदी भी भरपूर...

May 21, 2026 04:17 PM

सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर किया याद...

May 21, 2026 03:47 PM

रेल्वे की उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता, सलाहकार समिति, की बैठक सम्पन्न...

May 21, 2026 03:32 PM

मनासा विधायक मारू ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा पत्र....

May 21, 2026 03:30 PM

खुले कचरा स्टैंड बन रहे मौत का कारण, गौवंश और आमजन के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, गौचर बचाओ फाउंडेशन ने नगर निगम भीलवाड़ा से वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन लागू करने की मांग उठाई...

May 21, 2026 03:01 PM

बास्केटबॉल जूनियर नेशनल चौंपियनशिप, ज्ञानोदय स्कूल और इन्वेंशन अकादमी की दिव्यल व लक्षिता का मध्य प्रदेश टीम में चयन...

May 21, 2026 02:21 PM

न्याय व्यवस्था की टिप्पणी पर पुजारियों में आक्रोश, शासकीय नियंत्रण को बताया शोषण..

May 21, 2026 02:20 PM

वर्षाकाल को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा-मोरवन में होगी आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सड़क निर्माण से कहीं जलभराव न हो - कलेक्टर हिमांशु चंद्रा..

May 21, 2026 02:07 PM

50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए मोली पाउडर सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

May 21, 2026 02:02 PM

कस्तुर पावन धाम में महिला शक्ति का महाकुंभ अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न...

May 21, 2026 01:44 PM

ऑपरेशन क्लीन में जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार 4 आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार....

May 21, 2026 01:40 PM

प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो अवैध डोडाचूरा मय इको कार जब्त, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार....

May 21, 2026 01:36 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर 90 परिवाद प्राप्त, आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण....

May 21, 2026 12:44 PM