अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...
Updated : May 22, 2026 06:48 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- यदि हमसे कोई भुलवश मंदिर में पूजा पाठ करते समय धार्मिक अनुष्ठान क्रिया में पाप कर्म हो जाए तो गुरु जनों के मार्गदर्शन में उसका प्रायश्चित का संकल्प लेकर उसे पाप कर्मों की निर्जरा कर सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भाई भरत ने अयोध्या के शासन को कभी भी अपना राज्य नहीं माना। श्री राम के भाई भरत निरंतर चिंतन करते थे कि यह राज्य मेरा नहीं है और श्री राम के आने पर मुझे संयम लेना है। इस पवित्र संकल्प के भाव में भरत को संयम दीक्षा के मार्ग की ओर अग्रसर कर दिया था। आज सत्ता और संपत्ति के लिए भाई-भाई का दुश्मन बन रहा है लेकिन सतयुग में श्री राम को वनवास के बाद भरत को अयोध्या की राजगद्दी मिली तो उन्होंने उसे सिंहासन पर श्री राम की चरण पादुका रखकर अयोध्या का शासन श्री राम को ही समर्पित रखा था।प्रायश्चित के पवित्र भाव के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती है। यह बात सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहीं। वे दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए जो व्यक्ति विषय वासना और स्वार्थ के भाव से ऊपर उठ जाता है उसको देवता भी नमन करते हैं। अतिथि सत्कार देवताओं की सेवा के समान माना गया है राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में आज भी साधु संतों तथा साधार्मिक भक्ति के समाज जनों के लिए प्रत्येक घर में भोजन के लिए अतिथि सत्कार के लिए आमंत्रण दिया जाता है जो आदर्श प्रेरणादाई प्रसंग है। जहां अतिथि का सत्कार होता है वहा देवता का निवास होता है। प्राचीन काल में मंदिर आने वाले परदेशी अतिथि को अपने घर भोजन के लिए ले जाने को सभी लोग अपने को भाग्यशाली समझते थे। सम्यक दृष्टि जीव को जघन्य पुण्यवान माना गया है।
धर्म सभा में मुनी वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि पाप कर्म कम से कम हो इस बात का ध्यान रखने से ही जीवन में पवित्रता आती है। मनुष्य का मन कभी भी किसी भी एक कार्य में नहीं लगता है इसलिए मनुष्य जब जो कार्य करें तो उसी में एकाग्रता पूर्वक ध्यान लगाए तो मनुष्य को सफलता मिल सकती है। मनुष्य यदि मंदिर में दर्शन पूजा पाठ करने जाए। वही एक कार्य में एकाग्रता रखे तो परमात्मा की कृपा का आशीर्वाद मिल सकता है। लेकिन आधुनिक युग में मनुष्य घर पर नहाते समय मंदिर जाने का लक्ष्य ध्यान में रखता है और मंदिर आने के बाद घर जाने का लक्ष्य ध्यान में रखता है चिंतन का विषय है हम कहां जा रहे हैं क्या कर रहे हैं। हम जहां हैं जिस कार्य में है उस कार्य को धैर्य और संतुष्टि पूर्वक करें तो सफलता हमारे कदमों में हो सकती है। यदि हम दुकान पर कार्य करें तो हमारा पूरा ध्यान दुकान पर ही होना चाहिए यदि हम भोजन करते हैं तो हमारा पूरा ध्यान भोजन पर ही होना चाहिए। यदि हम कोई टीवी धारावाहिक देखते हैं तो हमारा पूरा ध्यान इसमें ही होना चाहिए। कबीर दास जी अपने कर्म को भी साथ-साथ करते थे वह कपड़ा बुनते जाते थे और राम नाम जाप कर अपने आत्मा में चिंतन भी साथ-साथ करते थे। रात्रि भोज का त्याग करना चाहिए अतिथि आने पर उन्हें स्पष्ट कहना चाहिए कि शाम 6 बजे बाद भजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। हमें जैसा मानव शरीर मिला है हम उसी में संतुष्ट रहे दूसरों को देखकर अपने में परिवर्तन लाने का विचार नहीं करें। मन में भाव पवित्र हो तो दाल रोटी भी अमृत लगती है। नहीं तो छप्पन भोग विष के समान हो जाता है। कुछ लोग अधिक धन प्राप्त होने पर विदेश में घूमने जाते हैं लेकिन कुछ लोग दान पुण्य कर अपना पुण्य बढ़ाते हैं तो कुछ लोग तीर्थ यात्रा में समय व्यतीत करते हैं प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य पूर्वक समता का भाव रखना चाहिए।
कभी आत्मा का कल्याण हो सकता है और तभी मोक्ष मार्ग मिल सकता है।इस अवसर पर मुनि वैराग्य सागर महाराज मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज के सानिध्य में पुस्तक बाजार नीमच पर दिगंबर जैन मंदिर श्रृंखला में सुबह 40 विद्युत केंद्र के पीछे आचार्य शांति सागर मार्ग स्थित दिगंबर जैन समाज मंदिर में अभिषेक व शांतिधारा से हुआ। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स एवं मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य शांति सागर जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। धर्म सभा का शुभारंभ श्रीमती सुनीता बांकलीवाल ने मंगलाचरण से किया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र दान समाज जनों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शांति धारा विधान के विधिवत पूजा की गई । शांति धारा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में दिगंबर जैन मंदिर पर अभिषेक ,शांति धारा, दोनों मुनि श्री के प्रवचन ,आहारचर्या स्वाध्याय , गुरु भक्ति प्रश्न आपके उत्तर मुनि श्री के, शाम 7:30 बजे 108 दीपक से महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए ।
और खबरे
सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे
May 22, 2026 07:45 AM
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...
May 22, 2026 06:51 AM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...
May 22, 2026 06:48 AM
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....
May 22, 2026 06:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 22, 2026 06:41 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 22, 2026 06:39 AM
सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का अपार विश्वास, पांच चरणों में पूरी हुई भंडार गणना, 32 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक नगदी, सोना-चांदी भी भरपूर...
May 21, 2026 04:17 PM
सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर किया याद...
May 21, 2026 03:47 PM
रेल्वे की उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता, सलाहकार समिति, की बैठक सम्पन्न...
May 21, 2026 03:32 PM
मनासा विधायक मारू ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा पत्र....
May 21, 2026 03:30 PM
खुले कचरा स्टैंड बन रहे मौत का कारण, गौवंश और आमजन के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, गौचर बचाओ फाउंडेशन ने नगर निगम भीलवाड़ा से वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन लागू करने की मांग उठाई...
May 21, 2026 03:01 PM
बास्केटबॉल जूनियर नेशनल चौंपियनशिप, ज्ञानोदय स्कूल और इन्वेंशन अकादमी की दिव्यल व लक्षिता का मध्य प्रदेश टीम में चयन...
May 21, 2026 02:21 PM
न्याय व्यवस्था की टिप्पणी पर पुजारियों में आक्रोश, शासकीय नियंत्रण को बताया शोषण..
May 21, 2026 02:20 PM
वर्षाकाल को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा-मोरवन में होगी आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सड़क निर्माण से कहीं जलभराव न हो - कलेक्टर हिमांशु चंद्रा..
May 21, 2026 02:07 PM
50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए मोली पाउडर सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
May 21, 2026 02:02 PM
कस्तुर पावन धाम में महिला शक्ति का महाकुंभ अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न...
May 21, 2026 01:44 PM
ऑपरेशन क्लीन में जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार 4 आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार....
May 21, 2026 01:40 PM
प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो अवैध डोडाचूरा मय इको कार जब्त, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार....
May 21, 2026 01:36 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर 90 परिवाद प्राप्त, आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण....
May 21, 2026 12:44 PM