कस्तुर पावन धाम में महिला शक्ति का महाकुंभ अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न...
Updated : May 21, 2026 01:44 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
सामाजिक
रतलाम / जावरा :- श्री कस्तुर पावन धाम की पावन धरा पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन धार्मिक, सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के संदेशों के साथ अत्यंत भव्यता से सम्पन्न हुआ। देशभर से पहुंचीं महिला प्रतिनिधियों, संत-साध्वी मंडल और समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली ने की। इस अवसर पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज ने कहा कि महिलाओं को गुरु जैन दिवाकर द्वारा बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं व्यक्तिगत रूप से आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिला ही समाज को नई दिशा दे सकती है। उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी महाराज ने अनुशासन, संयम और धार्मिक जीवन शैली को जीवन की सफलता का मूल मंत्र बताया। वहीं महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत अनमोल है और इसे धर्म, समाज व राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति को संगठित होकर कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अधिवेशन में उपप्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी, आगम मर्मज्ञ वैभव मुनि जी सहित अनेक संतों ने भी प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। स्वागत भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रही जावरा की बहू एवं सब इंस्पेक्टर नेहा ओरा, जिन्होंने महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास से महिलाएं समाज व देश सेवा में नई पहचान बना सकती हैं। अधिवेशन में जैन कॉन्फ्रेंस विश्वस्त मंडल के चेयरमैन रमेश भंडारी, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता डुंगला, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता, संगठन मंत्री सिद्धराज सिंघवी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान महिला शाखा द्वारा अतिथियों का स्वागत गुरु जैन दिवाकर के मोमेंटो एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीषा रांका, सविता कोचट्टा, चित्रा ओस्तवाल, प्रतिभा मंडलेचा, गरिमा जैन, सुरभि रांका, हंसा सुराणा, श्वेता कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन शशि मारू ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संयोजिका सुधा ओस्तवाल ने माना।
और खबरे
बास्केटबॉल जूनियर नेशनल चौंपियनशिप, ज्ञानोदय स्कूल और इन्वेंशन अकादमी की दिव्यल व लक्षिता का मध्य प्रदेश टीम में चयन...
May 21, 2026 02:21 PM
न्याय व्यवस्था की टिप्पणी पर पुजारियों में आक्रोश, शासकीय नियंत्रण को बताया शोषण..
May 21, 2026 02:20 PM
वर्षाकाल को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा-मोरवन में होगी आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सड़क निर्माण से कहीं जलभराव न हो - कलेक्टर हिमांशु चंद्रा..
May 21, 2026 02:07 PM
50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए मोली पाउडर सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
May 21, 2026 02:02 PM
कस्तुर पावन धाम में महिला शक्ति का महाकुंभ अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न...
May 21, 2026 01:44 PM
ऑपरेशन क्लीन में जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार 4 आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार....
May 21, 2026 01:40 PM
प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो अवैध डोडाचूरा मय इको कार जब्त, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार....
May 21, 2026 01:36 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर 90 परिवाद प्राप्त, आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण....
May 21, 2026 12:44 PM
धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शन एवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित, ग्राम कानोड़, पालरी, दलपतपुरा में संतृप्ति शिविर सम्पन्न...
May 21, 2026 12:42 PM
डीएम श्री चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने पर विशेष जोर.....
May 21, 2026 12:41 PM
त्यौहारों पर सुरक्षा और सौहार्द्र प्राथमिकता, डी.एम.नीमच ने दिए मुस्तैदी से भ्रमण और ड्रोन निगरानी के निर्देश, शांति समितियों का पुनर्गठन, फायर फाइटर्स का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने पर जोर....
May 21, 2026 12:37 PM
चारों धर्मो के गुरु बोले, यह प्रशिक्षण शिविर निः संदेह बच्चों के उज्जवल भविष्य का कारण बनेगा, सेवादल के फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न, बच्चे हुए पुरस्कृत, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि मनाईं…..
May 21, 2026 12:06 PM
भाजपा पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी है - भगवान परमार...
May 21, 2026 12:02 PM
आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए विशेष अभियान 23 मई को..
May 21, 2026 11:57 AM
सभी राजस्व अधिकारी फार्मर (आई.डी.) बनाने पर विशेष फोकस करें - श्री चंद्रा, प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन न्यूनतम 10-10 फार्मर आईडी बनाए, जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक दिए निर्देश.…
May 21, 2026 11:56 AM
जिले के नागरिक फटाखे अपने घरों में ना रखे - श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील...
May 21, 2026 11:54 AM
महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत...
May 21, 2026 10:49 AM
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
May 21, 2026 10:23 AM
अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...
May 21, 2026 10:16 AM