अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
Updated : May 21, 2026 10:23 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्रीमति निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 03 अवैध देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण थाना मनासा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता का एक देशी पिस्टल मय एक राउण्ड लेकर अपनी मोटर सायकिल सुजुकी मेक्स 100 लाल रंग की क्र.एमपी 44 बी 7876 से अपने गांव से मनासा तरफ आ रहा है सुचना पर से पुलिस टीम द्वारा सारसी फंटे पर आरोपी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक राउण्ड जिंदा के जप्त किया गया। आरोपी दुर्गाशंकर से पीआर के दौरान पुछताछ करते आरोपी ने नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी आंत्रीमाता से दो पिस्टल और खरीदना बताया जो आरोपी दुर्गाशकर की निशादेही से और दोनो पिस्टल जप्त की गई तथा राजस्थान एवं आसपास के जिलों के तस्करों को हथियार सप्लाई करना बताया गया, जिनके बारे में अनुसंधान जारी है। प्रकरण में आरोपी दुर्गाशंकर की निशादेही पर आरोपी नानालाल के घर दबिश देते अवैध हथियार देशी पिस्टल बनाने के उपकरण ग्राईंडर मशीन, चार देशी बन्दुक बनाने की नाल, बीट हेम्बर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेन्ध मशीन, हथौडा, प्लायर, स्प्रिंग अन्य पिस्टल बनाने के उपकरण जप्त किये गये। प्रकरण में आरोपी नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर की तलाश करते फरार होकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता
फरार आरोपी - नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी आंत्रीमाता
जप्त मश्रुका - 03 देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतुस, ग्राइंडर मशीन, चार देशी बन्दुक बनाने की नाल, बीट हेम्बर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेन्ध मशीन, हथौडा, प्लायर स्प्रिंग अन्य पिस्टल बनाने के उपकरण
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम उनि तेजसिह सिसोदिया, सउनि गोविन्दसिंह राठौर, प्र.आर. राघवेन्द्रसिंह, प्र.आर. प्रकाश सिनम, प्र.आर. मनोहरदास बैरागी, आर. पदमसिह, आर. ईश्वर प्रजापति, सैनिक मोहनसिंह एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें सहित सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
और खबरे
महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत...
May 21, 2026 10:49 AM
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
May 21, 2026 10:23 AM
अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...
May 21, 2026 10:16 AM
घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी...
May 21, 2026 08:44 AM
रामपुरा युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी....
May 21, 2026 08:40 AM
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया राजेश भंडारी....
May 21, 2026 06:53 AM
ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...
May 21, 2026 06:46 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना बिछड़े बच्चों के लिए उम्मीद की किरण, विगत एक सप्ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान.....
May 21, 2026 05:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 21, 2026 05:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 21, 2026 05:11 AM
पुत्रवधु को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने-नगदी हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मनासा थाना में दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत...
May 20, 2026 03:03 PM
पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....
May 20, 2026 02:58 PM
यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...
May 20, 2026 02:51 PM
राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..
May 20, 2026 02:26 PM
भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...
May 20, 2026 02:24 PM
54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...
May 20, 2026 02:14 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..
May 20, 2026 02:11 PM
रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...
May 20, 2026 02:07 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..
May 20, 2026 01:30 PM