FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...

  Updated : May 21, 2026 10:16 AM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  सामाजिक

जीरन/ नीमच :- जीरन की धरती गुरुवार को उस भावुक पल की गवाह बनी, जब देशसेवा में समर्पित सीआरपीएफ नीमच में पदस्थ जांबाज जवान संजय पाटीदार (सगवारिया) की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर अपने गृह नगर पहुंची। महज 35 वर्ष की उम्र में उनका आकस्मिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात बन गया। जैसे ही यह दुखद खबर फैली, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। गणपति मंदिर चौराहे पर वीर सपूत को अंतिम दर्शन देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। “भारत माता की जय” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, संजय तेरा नाम रहेगा” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। हर आंख नम थी और हर चेहरा गम में डूबा नजर आया। उस पल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा नगर अपने बेटे को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा हो। सुबह लोहिया नगर स्थित निवास से वीर जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो मुक्तिधाम पहुंची। यहां राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीर जवान को अंतिम सलामी दी। यह दृश्य गर्व और पीड़ा दोनों भावनाओं से भरा हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान पिता प्रेमनारायण पाटीदार, परिजनों और मासूम पुत्र वैदिक ने मुखाग्नि दी। बेटे को विदा करते पिता की खामोशी और परिजनों की आंखों से बहते आंसुओं ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। जीरन का यह वीर सपूत आज भले पंचतत्व में विलीन हो गया हो, लेकिन उसकी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की मिसाल हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेगी।“वीर कभी मरते नहीं, वे अपने साहस और कर्मों से हमेशा अमर रहते हैं।” फर्स्ट नीमच न्यूज परिवार भी वीर सपूत संजय पाटीदार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

May 21, 2026 10:23 AM

अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...

May 21, 2026 10:16 AM

घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी...

May 21, 2026 08:44 AM

रामपुरा युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी....

May 21, 2026 08:40 AM

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया राजेश भंडारी....

May 21, 2026 06:53 AM

ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...

May 21, 2026 06:46 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना बिछड़े बच्चों के लिए उम्मीद की किरण, विगत एक सप्‍ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान.....

May 21, 2026 05:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 21, 2026 05:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 21, 2026 05:11 AM

पुत्रवधु को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने-नगदी हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मनासा थाना में दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत...

May 20, 2026 03:03 PM

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

May 20, 2026 02:58 PM

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...

May 20, 2026 02:51 PM

राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..

May 20, 2026 02:26 PM

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM