रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...
Updated : May 20, 2026 02:07 PM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
सामाजिक
रतनगढ़ :- लगभग 10 हजार की आबादी वाला रतनगढ़ नगर जो राजनेताओ की आपसी खींचतान एवं हठधर्मिता व स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों की उदासीनता के चलते पूर्व में आने वाली कई मुलभुत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हो गया है।चाहे वह रतनगढ़ को तहसील बनाने का मामला हो, चाहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन का।चाहे टप्पा तहसील कार्यालय परिसर में लोक सेवा केंद्र खोलने का मामला हो,या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन, ईसीजी मशीन,ब्लड जांच मशीन,एम्बुलेंस व वर्षों से रिक्त पड़े महिला चिकित्सक के पद की पूर्ति का मामला हो,या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से रिक्त पड़े प्राचार्य पद की नियुक्ति का मामला हो।सब कुछ स्थानीय लोगों की उदासीनता के चलते पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यहां एसबीआई बैंक की ब्रांच की कमी महसूस की जाती रही है। कई बार मौखिक रूप से जागरूक लोगों ने मांग भी की लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। वर्तमान में एसबीआई बैंक के रतनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग 3 से 4 हजार खाते मौजूद है। जिसमें विशेष रूप से सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारीयो व स्कूली छात्र छात्राओं व व्यापारीयों के खाते प्रमुखता से हैं। जिनको अपने आर्थिक लेनदेन सहित अन्य कार्यों के लिए एसबीआई बैंक की सिंगोली एवं झांतला शाखाऐ में जाना पड़ता है।जिससे कई बार अधिक समय लगने के साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।नगर की हर प्रकार की जन समस्याओं को उठाकर उन्हें हल करने का प्रयास करने वाले रतनगढ नगर समस्या एवं सुझाव व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एसबीआई बैंक की ब्रांच रतनगढ़ में खोलने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाने की पहल रतनगढ़ में की गई। जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन बनाकर टप्पा तहसील कार्यालय रतनगढ़ में पदस्थ तहसीलदार बी.एल. डाबी को नगर के प्रबुद्ध व जागरूक नागरिकों के द्वारा ज्ञापन सोपा गया।इस अवसर पर इंजीनियर दिनेश सोलंकी,वरिष्ठ समाजसेवी राजेश लढा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व एडवोकेट ओमप्रकाश मूंदड़ा,डॉ.राजेश सोलंकी, युवा समाजसेवी प्रकाश व्यास ,एडवोकेट दिलिप सिंह राजपूत, दुश्यन्त चारण, पत्रकार सुरेश साहू, प्रकाश माली, निर्मल मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक उपस्थित रहे।
और खबरे
पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....
May 20, 2026 02:58 PM
यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...
May 20, 2026 02:51 PM
राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..
May 20, 2026 02:26 PM
भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...
May 20, 2026 02:24 PM
54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...
May 20, 2026 02:14 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..
May 20, 2026 02:11 PM
रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...
May 20, 2026 02:07 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..
May 20, 2026 01:30 PM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....
May 20, 2026 12:26 PM
अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...
May 20, 2026 12:23 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...
May 20, 2026 12:12 PM
23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...
May 20, 2026 12:10 PM
सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...
May 20, 2026 12:08 PM
एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...
May 20, 2026 10:57 AM
आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....
May 20, 2026 10:51 AM
फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...
May 20, 2026 10:48 AM
अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...
May 20, 2026 10:12 AM