FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

  Updated : May 20, 2026 02:24 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजनीति

भीलवाड़ा :- ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। AIOCD एवं राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर भीलवाड़ा जिले के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया। हड़ताल के दौरान भीलवाड़ा शहर के अलावा तहसील एवं गांवों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन संभागीय आयुक्त / जिलाधीश / एस.डी.एम. / तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें सरकार का ध्यान निम्नलिखित अत्यंत गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया: 1. दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री। 2. बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी। 3. ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा अत्यधिक छूट (Deep Discounting) की अनुचित नीति, जिससे छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, जिनका दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स एवं क्विक कॉमर्स ऑपरेटर्स द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं तथा उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में बार-बार ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। अतः केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। जिले / राज्य में आयोजित यह हड़ताल पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा इसे केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समुदाय का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व का भी निर्वहन किया गया। भीलवाड़ा शहर के अलावा गुलाबपुरा जहाजपुर बिजौलिया आसींद कोटड़ी हम्मीरगढ़ शाहपुरा मांडलगढ़ आदि जगहों पर भी प्रधान मंत्री जी नाम ज्ञापन सौंपा गया। भीलवाड़ा शहर में प्रातः 9 बजे से ही सभी केमिस्ट से सूचना केंद्र के सामने एकत्रित होने शुरू हो गए। वहां से 10.30 बजे वहां रैली के द्वारा स्टेशन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर ADM CITY श्रीमती प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष पवन व्यास एवं डिवीजन अध्यक्ष दिनेश गोधा ने मुखर्जी उद्यान में सदस्यों को संबोधित किया। रजत अग्रवाल,विनीत नागौरी ,प्रीत काबरा,पवन छापरवाल ,भारत सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

May 20, 2026 02:58 PM

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...

May 20, 2026 02:51 PM

राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..

May 20, 2026 02:26 PM

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM

अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...

May 20, 2026 12:23 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...

May 20, 2026 12:12 PM

23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...

May 20, 2026 12:10 PM

सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...

May 20, 2026 12:08 PM

एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...

May 20, 2026 10:57 AM

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM