FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुत्रवधु को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने-नगदी हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मनासा थाना में दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत...

  Updated : May 20, 2026 03:03 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  सामाजिक

मनासा :- ग्राम कचोली निवासी भोनीशंकर धनगर ने अपने बेटे की पत्नी ममता को बहला-फुसलाकर ले जाने, गहने-नगदी हड़पने और जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मनासा थाने में लिखित शिकायत दी है। भोनीशंकर के अनुसार उनके पुत्र अनिल का विवाह करीब 3-4 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से ममता, पिता लालुराम धनगर निवासी ग्राम भदवा से हुआ था। ममता शादी के बाद से उनके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। करीब 17-18 माह पहले ममता के पिता लालुराम उसे उत्तराखंड यात्रा के बहाने अपने साथ ले गए थे। तब से ममता अपने मायके ग्राम भदवा में ही रह रही है।.

गहने-नगदी हड़पने का आरोप - शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के समय उन्होंने बहू ममता के लिए दो तोले का सोने का हार, 16 मोतियों की मोहनमाला, 400 ग्राम चांदी का कंदोरा, 300 ग्राम चांदी की पायजेब, 50 ग्राम की चांदी की चेन सहित करीब एक लाख रुपये के गहने बनवाए थे। साथ ही शादी में लालुराम को ढाई लाख रुपये नगदी भी दिए थे। आरोप है कि ममता 17-18 माह पहले पीहर जाने के समय ये सभी गहने अपने साथ ले गई, जो अब तक वापस नहीं किए गए।
दूसरे युवक के साथ रहने का आरोप - भोनीशंकर का आरोप है कि लालुराम ने ममता का विवाह देवरी बेलारा निवासी घनश्याम पिता मन्नाल धनगर के साथ करा दिया, जबकि ममता का अनिल से वैधानिक तलाक नहीं हुआ है। घनश्याम को यह पता होने के बावजूद उसने ममता को अवैध रूप से पत्नी बनाकर अपने कब्जे में रख रखा है। इसमें घनश्याम के पिता मन्नाल और मामा बापुलाल पिता लक्ष्मणजी निवासी आंत्रीखुर्द भी शामिल हैं। बापुलाल लगातार उन्हें मामले को लेकर धमकियां दे रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि डेढ़ माह पहले जब अनिल पत्नी को लेने भदवा गया तो लालुराम ने ममता को नहीं भेजा और न ही उससे मिलने दिया। इसकी रिपोर्ट अनिल ने 3 मई 2026 को मनासा थाने में दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद जब भोनीशंकर खुद ममता को लेने गए तो लालुराम ने घनश्याम और बापुलाल का हवाला देते हुए मना कर दिया। भोनीशंकर ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

May 20, 2026 02:58 PM

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...

May 20, 2026 02:51 PM

राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..

May 20, 2026 02:26 PM

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM

अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...

May 20, 2026 12:23 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...

May 20, 2026 12:12 PM

23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...

May 20, 2026 12:10 PM

सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...

May 20, 2026 12:08 PM

एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...

May 20, 2026 10:57 AM

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM