FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

  Updated : May 20, 2026 10:12 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जिले में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनिज निगरानी समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट की समिति कक्ष में जिला कलक्टर डॉ.मंजू की अध्यक्षता मेंआयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन गतिविधियों, खनिज बजरी के अवैध परिवहन तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने माइनिंग विभाग, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज बजरी के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संयुक्त कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों एवं मार्गों पर नियमित निगरानी, नाकाबंदी एवं जांच अभियान लगातार जारी रखें ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। बैठक में बताया गया कि तहसील राशमी स्थित बनास नदी बहाव क्षेत्र में वर्तमान में प्रभावशील खनन पट्टे के माध्यम से खनिज बजरी का वैध स्रोत उपलब्ध है। उक्त खनन पट्टे से वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 2 लाख मीट्रिक टन तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक लगभग 4.03 लाख मीट्रिक टन खनिज बजरी का उत्पादन किया गया है। खनि अभियंता ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ जिले में राशमी तहसील के अतिरिक्त बनास नदी का अन्य कोई बहाव क्षेत्र नहीं आता है। वहीं जिला भीलवाड़ा के कान्या खेड़ी, स्वरूपगंज, मंगरोप, पीपली एवं अमरतियां क्षेत्र खनिज बजरी के अवैध खनन के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील माने गए हैं। इन क्षेत्रों से अवैध खनन कर चित्तौड़गढ़ जिले की सीमाओं से होकर राजस्थान के अन्य जिलों एवं राज्यों में बजरी के अवैध निर्गमन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खनि अभियंता ने बताया कि हमीरगढ़-गंगरार-चित्तौड़गढ़ मार्ग, पीपली-साड़ास-बरून्दनी-पारसोली-बस्सी मार्ग एवं बडलियास-बरून्दनी-सिंगोली मार्ग को संवेदनशील मार्ग मानते हुए यहां नियमित जांच एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उक्त संवेदनशील मार्गों से सम्बंधित थानों में गत वित्तीय वर्ष एवं चालू वित्तीय वर्ष में कुल 53 वाहनों के चालान बनाए गए हैं। इनमें पारसोली क्षेत्र में 19, बेगूं में 6, बस्सी में 4, गंगरार में 18 तथा साड़ास क्षेत्र में 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के प्रकरणों में अब तक कुल 53 लाख 29 हज़ार 420 रूपये की जुरमाना राशि आरोपित की गयी. जिसमे से कुल 12 लाख 82 हजार 20 रुपये की वसूली की गई है एवं कुल 7 प्रकरणों में सम्बंधित पुलिस थानों में प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर, डंपर एवं मशीनरी सहित विभिन्न वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, खनि अभियंता एहतेशाम सिद्दीकी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM

फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के जरिए 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….

May 20, 2026 09:58 AM

आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...

May 20, 2026 09:51 AM

42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....

May 20, 2026 09:41 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के गांजा, डोडाचूरा एवं अफीम सहित कई वाहन जब्त...

May 20, 2026 09:31 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

May 20, 2026 09:27 AM

मालाहेड़ा में योग शिविर, 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुर...

May 20, 2026 09:27 AM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल....

May 20, 2026 09:26 AM

आईटीआई मनासा में कल 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम...

May 20, 2026 09:26 AM

कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्‍पालाल के परिवार की तस्वीर....

May 20, 2026 09:25 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 20, 2026 09:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 20, 2026 09:22 AM

खाद संकट और फार्मर आईडी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का हमला, फार्मर आईडी से किसान परेशान -मंदिर माफी, पट्टाधारकों और संयुक्त खाताधारकों के सामने खड़ा हुआ संकट, बड़ा सवाल हैं की आखिर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में यूरिया और डीएपी कम क्यों मंगाया ?....

May 19, 2026 05:36 PM

मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति फ्रीज

May 19, 2026 05:32 PM

1 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

May 19, 2026 05:29 PM

चेतन मानसिंहका टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष नियुक्त...

May 19, 2026 05:26 PM

खण्डेलवाल की याद में स्वास्थ्य शिविर, 125 मरीजों ने उठाया लाभ, न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह...

May 19, 2026 04:30 PM