FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

  Updated : May 20, 2026 10:51 AM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  धार्मिक

रतनगढ़ :- पुरुषोत्तम मास में दिनांक 17 मई सोमवार से दिनांक 23 मई रविवार तक श्रीमद्भागवत गौशाला बरेखन मे चलने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से व्यास पीठ पर विराजित मालव माटी के मां सरस्वती के वरद पुत्र पंडित कमल किशोर नागर के श्रीमुख से गौशाला बरेखन में प्रतिदिन भीषण गर्मी में भी हजारों श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों का अद्भुत समागम हो रहा है।सभी श्रद्धालु भक्तगण प्रतिदिन कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।संत श्री कमल किशोर जी नागर ने अपने कथा प्रवचनों के दौरान श्रद्धालु भक्तों के बीच बताया कि आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से पूरी तरह से दूर हो रहा है।पंडित श्री नागर ने आगे बताया कि मनुष्य के भीतर आत्मा का भाव जागृत होना अत्यंत आवश्यक है।जब आत्मा भजन,किर्तन, भक्ति,संगीत और भगवान के स्मरण में लग जाती है।तब मनुष्य का जीवन पूरी तरह से बदलने लग जाता है।इस दौरान पं.श्री नागर ने सभी श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी,सात्विक विचार और शुद्ध आहार का भी संदेश दिया।संतश्री नागर ने प्रवचनों के दौरान प्रेरक प्रसंग के माध्यम से पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार अधिक मास मे श्रद्धा भक्ति के साथ शुद्ध मन वचन एवं वाणी से जप,तप व दान किया जाए तो बहुत अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।संत श्री नागर ने मनुष्य को अपनी वाणी पर संयम रखने की सीख देते हुए कहा कि जीवन मे अगर हमेशा शांति चाहते हो तो सदैव कढ़वी बात सुन लेना लेकिन कभी अपने मुख से किसी को भी कढ़वी बात नहीं बोलना।एवं दूसरो की निंदा से हमेशा बच के रहना चाहिए।क्योंकि कटु वाणी हमेशा रिश्तो में दरार पैदा करती है।और मधुर वाणी हमें हर जगह सम्मान दिलाती है।कथा प्रवचन के दौरान व्यास पीठ से बाल संत गोविंद नागर ने भी भक्तों को अपनी मधुर वाणी में आशीर्वचन दिए। प्रवचन के दौरान पंडित श्री नागर के सुमधुर भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तगण अपने आप को प्रभु भक्ति में लीन होकर नृत्य करने से नहीं रोक पाए।इस दौरान पूरे प्रवचन पंडाल का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय वातावरण में लिन हो गया।मुख्य जजमान हिम्मत सिंह (भरंग) यादव नीमच व शंभूदयाल शर्मा परिवार नीमच,भागवत गौशाला अध्यक्ष नारायण धाकड एवं गौशाला व्यवस्थापक लक्ष्मीचंद सैनी आदि ने व्यास पीठ पर विराजित संतश्री एवं श्रीमद्भागवत पोथी की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM

फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के जरिए 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….

May 20, 2026 09:58 AM

आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...

May 20, 2026 09:51 AM

42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....

May 20, 2026 09:41 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के गांजा, डोडाचूरा एवं अफीम सहित कई वाहन जब्त...

May 20, 2026 09:31 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

May 20, 2026 09:27 AM

मालाहेड़ा में योग शिविर, 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुर...

May 20, 2026 09:27 AM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल....

May 20, 2026 09:26 AM

आईटीआई मनासा में कल 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम...

May 20, 2026 09:26 AM

कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्‍पालाल के परिवार की तस्वीर....

May 20, 2026 09:25 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 20, 2026 09:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 20, 2026 09:22 AM

खाद संकट और फार्मर आईडी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का हमला, फार्मर आईडी से किसान परेशान -मंदिर माफी, पट्टाधारकों और संयुक्त खाताधारकों के सामने खड़ा हुआ संकट, बड़ा सवाल हैं की आखिर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में यूरिया और डीएपी कम क्यों मंगाया ?....

May 19, 2026 05:36 PM

मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति फ्रीज

May 19, 2026 05:32 PM

1 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

May 19, 2026 05:29 PM

चेतन मानसिंहका टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष नियुक्त...

May 19, 2026 05:26 PM

खण्डेलवाल की याद में स्वास्थ्य शिविर, 125 मरीजों ने उठाया लाभ, न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह...

May 19, 2026 04:30 PM