अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...
Updated : May 20, 2026 12:25 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा (IAS) के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पिछले एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में कार्यवाही कर कुल 3,52,625 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। अवैध रेत परिवहन के 4 प्रकरणों में तहसील मनासा के ग्राम हांसपुर फन्टा, देथल, खानखेड़ी एवं बावल में बिना रायल्टी पास रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जप्त किए गए। वाहन मालिकों डांगडी के कारूलाल शर्मा , कुण्डला के मंगलसिंह डांगी, नलवा के किशनलाल रेबारी पर क्रमशः 28,750/-, 30,625/- एवं 30,625/- एवं खानखेडी के कमलकांत पर 30625 रुपये का जुर्माना किया गया है। खण्डा पत्थर का अवैध परिवहन के एक प्रकरण में - तहसील जावद: ग्राम बावल में बिना रायल्टी पास खण्डा पत्थर परिवहन करते ट्रैक्टर MP44AA7246 जप्त। वाहन मालिक सोनु नायक पर 30,400/- रुपये का जुर्माना।
मिट्टी का अवैध उत्खनन - 1 प्रकरण - तहसील सिंगोली: ग्राम जेतलिया की निजी भूमि सर्वे नं. 116 से जेसीबी द्वारा 135 घनमीटर मिट्टी के अवैध उत्खनन पर बिना नंबर का डम्पर जप्त। भूमि मालिक शोभालाल धाकड़ पर 2,02,500/- रुपये का जुर्माना। उक्त सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत रायल्टी की 15 गुना राशि एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है। सभी अनावेदकों को 15 दिवस में शासकीय कोष में राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि अवैध खनिज गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। बिना वैध अनुमति एवं रायल्टी पास के उत्खनन/परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी। वैध दस्तावेजों के साथ ही खनिज परिवहन करें।
और खबरे
अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...
May 20, 2026 12:23 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...
May 20, 2026 12:12 PM
23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...
May 20, 2026 12:10 PM
सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...
May 20, 2026 12:08 PM
एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...
May 20, 2026 10:57 AM
आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....
May 20, 2026 10:51 AM
फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...
May 20, 2026 10:48 AM
अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...
May 20, 2026 10:12 AM
फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के जरिए 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….
May 20, 2026 09:58 AM
आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...
May 20, 2026 09:51 AM
42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....
May 20, 2026 09:41 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के गांजा, डोडाचूरा एवं अफीम सहित कई वाहन जब्त...
May 20, 2026 09:31 AM
अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....
May 20, 2026 09:27 AM
मालाहेड़ा में योग शिविर, 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुर...
May 20, 2026 09:27 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल....
May 20, 2026 09:26 AM
आईटीआई मनासा में कल 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम...
May 20, 2026 09:26 AM
कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्पालाल के परिवार की तस्वीर....
May 20, 2026 09:25 AM