रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..
Updated : May 20, 2026 02:11 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
लरतलाम :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना बड़ावदा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं चोरी की घटना का खुलासा कर अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 06.05.2026 को फरियादी अय्युब खां पिता बसीर खां मेवाती, उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 बड़ावदा द्वारा थाना बड़ावदा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत कुएं पर बने टीन शेड में 10 बिघा खेत से काटकर निकाला गेहूं रखा हुआ था। दिनांक 05.05.2026 की रात्रि खेत देखने के बाद वह घर लौट आया था। अगले दिन सुबह खेत पर पहुंचने पर गेहूं बिखरा हुआ मिला तथा मौके पर वाहन के टायरों के निशान दिखाई दिए। जांच करने पर गेहूं चोरी होना पाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़ावदा पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय के नेतृत्व में थाना बड़ावदा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं आईसीजेएस डाटा के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के दौरान संदिग्ध भंवरलाल पिता आशाराम चंद्रवंशी निवासी रोहलखुर्द थाना नागदा मंडी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी लखनसिंह गुर्जर के साथ मिलकर गेहूं चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु एक दिन पूर्व बड़नगर क्षेत्र से आयशर वाहन चोरी किया गया था, जिसके माध्यम से गेहूं चोरी कर कच्चे रास्तों से रोहलखुर्द पहुंचाया गया। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महिदपुर मंडी में बेच दिया गया। चोरी में प्रयुक्त आयशर वाहन आरोपी युसुफ पिता बाबु शाह निवासी देपालपुर को सौंपा गया, जिसने वाहन को काट दिया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*11 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया–* पूछताछ के दौरान आरोपियों भंवरलाल चंद्रवंशी एवं लखन गुर्जर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा अब तक 04 प्रकरणों में चोरी गया मश्रुका बरामद कर लिया गया है। अन्य घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पुलिस रिमांड पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपीगण - 1. भंवरलाल पिता आशाराम चन्द्रवंशी, उम्र 42 वर्ष निवासी रोहलखुर्द थाना नागदा मंडी
2. लखनसिंह पिता रतनलाल गुर्जर, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम एकतासा थाना देपालपुर जिला इंदौर. 3. युसुफ पिता बाबु शाह, उम्र 45 वर्ष निवासी गौतमपुरा रोड, नाका पानी की टंकी के पास, देपालपुर जिला इंदौर
आरोपीयों के कब्जे से जप्त सामग्री - 1. एक आईशर कंपनी का ट्रक किमती करीब 2,00,000/- रूपये. 2. एक आईशर ट्रेक्टर - ट्राली किमती 6,50,000/- रुपये. 3. दो मोटर सायकल किमती 1,10,000/- रूपये . 4. गेहुं बिक्री की नगदी राशी 95,000/- रूपये. 5. पुराने चद्दर 09 किमती 18,000/- रूपये
मुख्य भूमिका - उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक जीवन बारिया कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बारिया, प्रधान आरक्षक राजेश पानोला, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं आरक्षक मोरसिंह डामोर आरक्षक गोपालसिंह एवं आरक्षक कृष्णपालसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय योगदान - प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक बालूसिंह, आरक्षक रोहताश जाट, सैनिक प्रतापसिंह, सैनिक नरेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा (CCTNS शाखा रतलाम) एवं आरक्षक नरेन्द्रसिंह हाड़ा थाना रिंगनोद का विशेष योगदान रहा
और खबरे
पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....
May 20, 2026 02:58 PM
यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...
May 20, 2026 02:51 PM
राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..
May 20, 2026 02:26 PM
भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...
May 20, 2026 02:24 PM
54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...
May 20, 2026 02:14 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..
May 20, 2026 02:11 PM
रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...
May 20, 2026 02:07 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..
May 20, 2026 01:30 PM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....
May 20, 2026 12:26 PM
अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...
May 20, 2026 12:23 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...
May 20, 2026 12:12 PM
23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...
May 20, 2026 12:10 PM
सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...
May 20, 2026 12:08 PM
एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...
May 20, 2026 10:57 AM
आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....
May 20, 2026 10:51 AM
फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...
May 20, 2026 10:48 AM
अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...
May 20, 2026 10:12 AM