FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

  Updated : May 20, 2026 02:58 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  प्रशासनिक

जयपुर :- आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के मद्देनज़र श्री सुमित गोदारा, माननीय मंत्री उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्यभर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। 5 मई से 18 मई तक विभाग के 23 जांच दलों द्वारा 20 जिलों में कुल 226 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 110 पेट्रोल पंपों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 2,21,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण में 60 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल एवं डीजल दिए जाने के मामले सामने आए, जिनमें कुल 103 नोजल सीज / बंद किए गए तथा 1,53,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर प्रति 5 लीटर में 30 मिली से 120 मिली तक कम ईंधन दिया जाना पाया गया। विभागीय अनुमान के अनुसार इन अनियमितताओं के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 211 लीटर पेट्रोल/डीजल कम दिया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21,100 रुपये प्रतिदिन है। यही आंकड़ा मासिक स्तर पर लगभग 6357 लीटर एवं 6,35,700 रुपये तक पहुंचता है। शॉर्ट डिलीवरी के मामलों में जयपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 12 नोजल; नागौर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 11 नोजल; बाडमेर में 6 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 10 नोजल; सिरोही में 7 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 9 नोजल; दौसा में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 7 नोजल; भरतपुर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 6 नोजल; अलवर में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 5 नोजल; जोधपुर एवं पाली में 4-4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 5-5 नोजल सीज किये गये। सीकर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 4 नोजल; अजमेर एवं भीलवाडा में 3-3 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 4–4 नोजल; जैसलमेर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 4 नोजल; बीकानेर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 3 नोजल; कोटा एवं उदयपुर में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 3–3 नोजल; तथा डूंगरपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 3 नोजल सीज किये गये। इसी प्रकार झालावाड एवं झुंझुनू में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 2-2 नोजल एवं सवाई माधोपुर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 1 नोजल सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 72 पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान नियमों के उल्लंघन पाए गए, जिनमें 5 लीटर माप सत्यापित नहीं होना तथा सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं करना प्रमुख रहा। इन मामलों में कुल 68,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल एवं डीजल भरवाते समय मात्रा की जांच अवश्य करें तथा संदेह होने पर 5 लीटर माप से परीक्षण करवाएं। किसी भी प्रकार की कम आपूर्ति अथवा अनियमितता की सूचना संबंधित विभागीय कार्यालय को दे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

May 20, 2026 02:58 PM

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...

May 20, 2026 02:51 PM

राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..

May 20, 2026 02:26 PM

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM

अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...

May 20, 2026 12:23 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...

May 20, 2026 12:12 PM

23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...

May 20, 2026 12:10 PM

सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...

May 20, 2026 12:08 PM

एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...

May 20, 2026 10:57 AM

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM