FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

  Updated : May 20, 2026 01:30 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  राजनीति

भीलवाड़ा :- सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को रेल्वे बोर्ड ने फाइनल मंजूरी दे दी है। भीलवाड़ा शहर को बहुत ही जल्द एक ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निजात दिलाने वाला नया ब्रिज मिलने जा रहा है जिससे शहर के विकास को पंख लगेंगे . सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के अथक प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने रामधाम ROB को लगभग व116 करोड़ की राशि स्वीकृत करते हुए फाइनल मंजूरी जारी की । शहर की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्याओं में से एक फाटक पर लगने वाला जाम से जल्दी भीलवाड़ा वासियों को स्थाई मुक्ति मिलेगी। चित्तौड़ रोड पर रामधाम के पास बनने वाले रेलवे और ब्रिज को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने स्वयं लोकसभा सचेतक एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को इसकी जानकारी दी अब इस 116 करोड़ की लागत के बहूप्रतिशत प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है सांसद अग्रवाल ने बताया कि रेलवे की और से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर लागत का पूरा आकलन पहले से तैयार किया जा चुका है लगभग 750 मीटर लंबे आरोपी पर 116 करोड़ में खर्च होने का अनुमान है ।रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद अब वित्तीय और टेंडर प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि तय समय पर काम शुरू किया जा सके सांसद अग्रवाल ने बताया कि अगले 6 माह में इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है ।कॉलम बेस पर टिकेगा पुल ।
ब्रिज के निर्माण में आधुनिक इंजीनियरिंग का उपयोग किया जाएगा - परंपरागत रूप से रेलवे लाइनों के ऊपर बनने वाले फूलों में लोहे के गार्डर और भारी स्ट्रक्चर का उपयोग किया जाता है लेकिन रामधाम ROB को लोहे की बजाय पूरी तरह कोलंम बेस पर बनाया जाएगा कोलंम बेस होने से न केवल पुल की उम्र लंबी होगी साथ ही नीचे की तरफ ट्रैफिक संचालन के लिए पर्याप्त जगह और विजिबिलिटी भी बनी रहेगी।
एच शेप डिजाइन में बनेगा ब्रिज - रेलवे ZRUCC मेंबर प्रेम स्वरूप गर्ग ने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा डिजाइन है रेलवे बोर्ड ने इसकी दोनों साइड एच शेप में 750 मीटर लंबा पुल बनाने की विशेष मंजूरी दी है पुल 280 मीटर दोनों तरफ से चढ़ेगा । पुल द्विमार्गी होगा । सेंटर का भाग लगभग 20 मीटर चौड़ा होगा।। राम राम क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई और कनेक्टिविटी को देखते हुए यह डिजाइन उत्तम माना गया है । एच शेप् डिजाइन से फाटक बंद होने की स्थिति में जो वाहनों की लंबी लाइने लगती थी वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी इस और ब्रिज के बनने से न केवल भीलवाड़ा शहर का ट्रैफिक ढांचा सुधरेगा बल्कि शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और एक नया और आधुनिक लुक भी मिलेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM

अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...

May 20, 2026 12:23 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...

May 20, 2026 12:12 PM

23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...

May 20, 2026 12:10 PM

सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...

May 20, 2026 12:08 PM

एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...

May 20, 2026 10:57 AM

आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....

May 20, 2026 10:51 AM

फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...

May 20, 2026 10:48 AM

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...

May 20, 2026 10:12 AM

फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के जरिए 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….

May 20, 2026 09:58 AM

आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...

May 20, 2026 09:51 AM

42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....

May 20, 2026 09:41 AM