FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...

  Updated : May 21, 2026 06:46 AM

विक्रम सिंह सोनिगरा

  आयोजन

नीमच। जिला मुख्यालय से समीपस्थ ग्राम जमुनिया खुर्द इन दिनों भक्ति और धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। गांव के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण रामलीला मंडल, जिला धार के ग्राम धानी द्वारा भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है। रामलीला के मंचन से गांव में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपराओं की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। समाजसेवी एवं गौ रक्षक विक्रम सिंह सोनगरा ने बताया कि मंगलवार को विधि-विधान के साथ रामायण पूजन एवं आरती के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के प्राकट्य, मुनि आगमन, गुरु विश्वामित्र द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु साथ ले जाने तथा राक्षस वध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय और सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दूसरे दिन जनकपुर स्वयंवर का मंचन किया गया, जिसमें विभिन्न राजाओं द्वारा शिव धनुष उठाने के प्रयास और असफलता के बाद भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय बना दिया।
वहीं तीसरे दिन भगवान परशुराम के क्रोध, जनकपुर आगमन एवं राजा जनक द्वारा अयोध्या पत्रिका भेजने के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रामलीला को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों में रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन शाम ढलते ही राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। रात्रि 8 बजे से शुरू होने वाला मंचन देर रात तक चलता है, जिसका भक्तजन श्रद्धाभाव के साथ आनंद ले रहे हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...

May 21, 2026 06:46 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना बिछड़े बच्चों के लिए उम्मीद की किरण, विगत एक सप्‍ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान.....

May 21, 2026 05:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 21, 2026 05:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 21, 2026 05:11 AM

पुत्रवधु को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने-नगदी हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मनासा थाना में दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत...

May 20, 2026 03:03 PM

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवा, 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज....

May 20, 2026 02:58 PM

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर...

May 20, 2026 02:51 PM

राजऋषि ठाकुर उमैद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान..

May 20, 2026 02:26 PM

भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों द्वारा देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफलतापूर्वक सम्पन्न, स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया...

May 20, 2026 02:24 PM

54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार जब्त...

May 20, 2026 02:14 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..

May 20, 2026 02:11 PM

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...

May 20, 2026 02:07 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..

May 20, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....

May 20, 2026 12:26 PM

अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....

May 20, 2026 12:25 PM

नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...

May 20, 2026 12:23 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...

May 20, 2026 12:12 PM

23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...

May 20, 2026 12:10 PM