चारों धर्मो के गुरु बोले, यह प्रशिक्षण शिविर निः संदेह बच्चों के उज्जवल भविष्य का कारण बनेगा, सेवादल के फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न, बच्चे हुए पुरस्कृत, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि मनाईं…..
Updated : May 21, 2026 12:06 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा शहर में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर नि संदेह एक दिन इन बच्चों के उज्जवल भविष्य का कारण बनेगा। नीमच शहर का फुटबॉल खेल से पुराना नाता रहा है, यहां के फुटबॉल खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपना व नीमच का नाम रोशन कर चुके हैं। सेवादल द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को फुटबाल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 13 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में शहर भर के लगभग 100 बच्चों ने भाग लेकर फुटबॉल खेल की बारीकियों को सीखा। खेल के प्रति बच्चों की यह सीख निश्चित ही उनके जीवन में काम आएगी। उक्त विचार गुरुवार को स्थानीय राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम के बाहर मुख्य मार्ग पर आयोजित हुए फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई धर्म के धर्म गुरुओं ने उपस्थित खेल प्रेमियों के समक्ष व्यक्त किए। कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 9 मई से राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित इस फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 21 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें मंच पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ सम्पत स्वरूप जाजू, जीटो संगठन जिला अध्यक्ष रिंकू राठौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पालीवाल, चंद्रशेखर शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर, सेवादल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, सेवादल के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश राव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित हुए। जिन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर सेवादल संगठन की प्रशंसा की, वहीं इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। मंच पर अतिथियों द्वारा स्वर्गीय राजीवजी गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, वहीं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। समापन समारोह में शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले सभी 100 बच्चों को सेवादल की तरफ से टी-शर्ट, शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कांग्रेस सेवादल जिला नीमच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने दिया और इस प्रशिक्षण शिविर की पूरी रूपरेखा उपस्थित अतिथियों एवं खेल प्रेमियों के समक्ष रखी। समापन समारोह के पश्चात शिविर में शामिल हुए सभी बच्चों का एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नाथू सिंह राठौड़, विमल शर्मा, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी, भुवान सिंह राजपूत, लतीफ पठान, पंकज ऐरन, दशरथ रावत सहित सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा ने किया, वहीं आभार कैलाश राठौर ने माना।
और खबरे
धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शन एवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित, ग्राम कानोड़, पालरी, दलपतपुरा में संतृप्ति शिविर सम्पन्न...
May 21, 2026 12:42 PM
डीएम श्री चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने पर विशेष जोर.....
May 21, 2026 12:41 PM
त्यौहारों पर सुरक्षा और सौहार्द्र प्राथमिकता, डी.एम.नीमच ने दिए मुस्तैदी से भ्रमण और ड्रोन निगरानी के निर्देश, शांति समितियों का पुनर्गठन, फायर फाइटर्स का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने पर जोर....
May 21, 2026 12:37 PM
चारों धर्मो के गुरु बोले, यह प्रशिक्षण शिविर निः संदेह बच्चों के उज्जवल भविष्य का कारण बनेगा, सेवादल के फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न, बच्चे हुए पुरस्कृत, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि मनाईं…..
May 21, 2026 12:06 PM
भाजपा पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी है - भगवान परमार...
May 21, 2026 12:02 PM
आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए विशेष अभियान 23 मई को..
May 21, 2026 11:57 AM
सभी राजस्व अधिकारी फार्मर (आई.डी.) बनाने पर विशेष फोकस करें - श्री चंद्रा, प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन न्यूनतम 10-10 फार्मर आईडी बनाए, जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक दिए निर्देश.…
May 21, 2026 11:56 AM
जिले के नागरिक फटाखे अपने घरों में ना रखे - श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील...
May 21, 2026 11:54 AM
महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत...
May 21, 2026 10:49 AM
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
May 21, 2026 10:23 AM
अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...
May 21, 2026 10:16 AM
घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी...
May 21, 2026 08:44 AM
रामपुरा युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी....
May 21, 2026 08:40 AM
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया राजेश भंडारी....
May 21, 2026 06:53 AM
ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...
May 21, 2026 06:46 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना बिछड़े बच्चों के लिए उम्मीद की किरण, विगत एक सप्ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान.....
May 21, 2026 05:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 21, 2026 05:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 21, 2026 05:11 AM
पुत्रवधु को बहला-फुसलाकर ले जाने और गहने-नगदी हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मनासा थाना में दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत...
May 20, 2026 03:03 PM