डीएम श्री चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने पर विशेष जोर.....
Updated : May 21, 2026 12:41 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के लिए नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने की। बैठक का संचालन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने किया। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार
इस बैठक में विभिन्न 7 बिन्दुओं पर चर्चा कर योजना बनाई गई है। जिसमें जिले में अफीम, गांजा एवं भांग आदि की फसल की अवैध खेती की सघन निगरानी करने, अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की प्रगति की नियमित निगरानी करने, स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने संबंधी जागरूकता अभियान चलाने, जिले में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करने, नशे के आदी लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने, नशा प्रभावित क्षेत्रों/हॉट स्पॉट का आंकलन कर ऐसे स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने, के संबंध में चर्चा कर, सभी विभागों की समन्वित योजना तैयार कर, प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम. मांगरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद, अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो श्री विपिन कुमार, मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र से श्री जीवन तिवारी, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा सुश्री निकिता सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर श्री शोभित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और खबरे
प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो अवैध डोडाचूरा मय इको कार जब्त, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार....
May 21, 2026 01:36 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर 90 परिवाद प्राप्त, आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण....
May 21, 2026 12:44 PM
धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शन एवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित, ग्राम कानोड़, पालरी, दलपतपुरा में संतृप्ति शिविर सम्पन्न...
May 21, 2026 12:42 PM
डीएम श्री चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने पर विशेष जोर.....
May 21, 2026 12:41 PM
त्यौहारों पर सुरक्षा और सौहार्द्र प्राथमिकता, डी.एम.नीमच ने दिए मुस्तैदी से भ्रमण और ड्रोन निगरानी के निर्देश, शांति समितियों का पुनर्गठन, फायर फाइटर्स का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने पर जोर....
May 21, 2026 12:37 PM
चारों धर्मो के गुरु बोले, यह प्रशिक्षण शिविर निः संदेह बच्चों के उज्जवल भविष्य का कारण बनेगा, सेवादल के फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न, बच्चे हुए पुरस्कृत, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि मनाईं…..
May 21, 2026 12:06 PM
भाजपा पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी है - भगवान परमार...
May 21, 2026 12:02 PM
आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए विशेष अभियान 23 मई को..
May 21, 2026 11:57 AM
सभी राजस्व अधिकारी फार्मर (आई.डी.) बनाने पर विशेष फोकस करें - श्री चंद्रा, प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन न्यूनतम 10-10 फार्मर आईडी बनाए, जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक दिए निर्देश.…
May 21, 2026 11:56 AM
जिले के नागरिक फटाखे अपने घरों में ना रखे - श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील...
May 21, 2026 11:54 AM
महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत...
May 21, 2026 10:49 AM
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 03 अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
May 21, 2026 10:23 AM
अंतिम सफर पर निकला जीरन का लाल, CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई ...
May 21, 2026 10:16 AM
घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी...
May 21, 2026 08:44 AM
रामपुरा युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी....
May 21, 2026 08:40 AM
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया राजेश भंडारी....
May 21, 2026 06:53 AM
ग्राम जमुनिया खुर्द में सजी भव्य रामलीला, धार्मिक माहौल से गूंजा गांव, आकर्षक झांकियों और जीवंत मंचन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़...
May 21, 2026 06:46 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना बिछड़े बच्चों के लिए उम्मीद की किरण, विगत एक सप्ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान.....
May 21, 2026 05:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 21, 2026 05:14 AM