केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
Updated : May 22, 2026 11:26 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान यूनिट के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के जिला अफीम अधिकारी, चित्तौड़गढ़-हितीय द्वारा दिनांक 21.05.2026 को एक विशेष ऑपरेशन संचालित किया गया। सूचना प्राप्त हुई थी कि बिना नंबर प्लेट का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंगोली क्षेत्र से मादक पदार्थ की खेप लेकर जाने वाला था। सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) अधिकारियों की एक टीम गठित कर रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई। सुबह के समय कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित लाडपुरा चौराहा ओवरब्रिज, ग्राम लाडपुरा, तहसील भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ के पास संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में निर्मित हाइड्रोलिक गुप्त स्थान में छिपाकर रखे गए 05 काले प्लास्टिक कट्टों से कुल 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बरामद अवैध डोडा चूरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है तथा एक व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) अधिकारियों की कड़ी मेहनत, सतर्कता एवं समर्पण का परिणाम है। “नशा मुक्त भारत अभियान” की शून्य-सहनशीलता नीति के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क एवं ड्रग कार्टेल को पूर्णतः समाप्त करना है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) आमजन से अपील करता है कि मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की रोकथाम में सामुदायिक सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नशा एवं तस्करी की सूचना केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट हेल्पलाइन 0744-2438928 (Control Room), 8764748232 (WhatsApp), Email: [email protected] पर गोपनीय रूप से दी जा सकती है। जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
वर्ष 2026 में अब तक की कार्रवाई - केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा कुल 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 59 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 37 वाहनों को जब्त किया गया है। इसी अवधि में लगभग 6600.487 किलोग्राम डोडा चूरा, 127.892 किलोग्राम अफीम, 4.909 किलोग्राम गांजा, 0.273 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 22.540 किलोग्राम चरस, 3.961 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी निर्माण में प्रयुक्त 200 किलोग्राम रसायन एवं 30.8 लीटर रासायनिक द्रव, 480 ग्राम एलएसडी, 4.110 ग्राम मेथाक्वालोन, 0.278 किलोग्राम हशीश (सेब), 1489 पॉपी प्लांट्स, साइकोट्रॉपिक पदार्थ के 23976 कैप्सूल एवं 1.826 किलोग्राम अन्य नारकोटिक्स ड्रग्स जब्त किए गए हैं।
और खबरे
खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...
May 22, 2026 12:28 PM
घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...
May 22, 2026 12:28 PM
पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...
May 22, 2026 12:18 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 22, 2026 11:26 AM
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...
May 22, 2026 11:16 AM
अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....
May 22, 2026 11:14 AM
जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...
May 22, 2026 11:11 AM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...
May 22, 2026 10:00 AM
जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….
May 22, 2026 09:42 AM
सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....
May 22, 2026 09:32 AM
12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...
May 22, 2026 09:03 AM
जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....
May 22, 2026 08:46 AM
मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...
May 22, 2026 07:48 AM
सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे
May 22, 2026 07:45 AM
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...
May 22, 2026 06:51 AM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...
May 22, 2026 06:48 AM
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....
May 22, 2026 06:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 22, 2026 06:41 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 22, 2026 06:39 AM