FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

  Updated : May 22, 2026 01:03 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजनीति

भीलवाड़ा :- भाजपा राजस्थान युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा देर रात घोषित की गई नई प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के एक युवा चेहरे की एंट्री ने जिले की सियासत में गरमाहट ला दी है। संगठन के प्रति समर्पण और ग्राउंड लेवल पर बेहतरीन काम करने वाले पांसल निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी को प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया सह-प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से ही जिले के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी उनके द्वारा हाल ही में सांगठनिक कार्यों में दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार के रूप में मिली है। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान चौधरी ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए अकेले करीब 2500 युवाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। भीलवाड़ा जिले में स्थानीय विधायकों और जिलाध्यक्ष के बाद सर्वाधिक सदस्य बनाने का यह रिकॉर्ड सीधा रामपाल के नाम रहा था। संगठन ने उनके इसी बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड, युवाओं में मजबूत पकड़ और कम समय में किए गए बड़े काम को देखते हुए उन्हें प्रदेश की मुख्य टीम में प्रमोट कर यह साफ संदेश दिया है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी कभी नहीं भूलती है। सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले की राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि रामपाल चौधरी आगामी दिनों में भाजपा की युवा टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राउंड लेवल पर किस तरह एकजुट कर आगे बढ़ाते हैं। इधर, नियुक्ति की आधिकारिक खबर मिलते ही पांसल सहित पूरे भीलवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और दिनभर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से रामपाल चौधरी को शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

May 22, 2026 01:03 PM

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

May 22, 2026 12:18 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 22, 2026 11:26 AM

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...

May 22, 2026 11:16 AM

अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....

May 22, 2026 11:14 AM

जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...

May 22, 2026 11:11 AM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...

May 22, 2026 10:00 AM

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM

मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...

May 22, 2026 07:48 AM

सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे

May 22, 2026 07:45 AM

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...

May 22, 2026 06:51 AM