FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान... ​

  Updated : May 22, 2026 01:36 PM

समरथ सेन पालसोड़ा

  राजनीति

पालसोड़ा/नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के निर्देशानुसार एवं भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं शक्ति केंद्र बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक भैसासरी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने प्रदेश, जिला एवं मंडल नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया। बैठक में भाजपा की परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय सम्मान किया गया। विशेष रूप से पार्टी के प्रति लंबे समय तक समर्पित रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राधाकिशन लक्ष्कार, श्री राधेश्याम बगावत एवं श्री मांगीलाल गुन्दारिया का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक कमल दास बैरागी एवं समरथ गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण राठौर, अर्जुन सिंह, प्रवीण सोनी, दशरथ मोदी, संतोष राजगुरु सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सत्यनारायण राठौर ने किया, जबकि अंत में पालसोड़ा शक्ति केंद्र संयोजक कमल दास बैरागी ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, लिए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई सील, केसरपुरा स्थित ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त, बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच...

May 22, 2026 02:00 PM

सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....

May 22, 2026 01:52 PM

भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान... ​

May 22, 2026 01:36 PM

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

May 22, 2026 01:03 PM

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

May 22, 2026 12:18 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 22, 2026 11:26 AM

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...

May 22, 2026 11:16 AM

अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....

May 22, 2026 11:14 AM

जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...

May 22, 2026 11:11 AM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...

May 22, 2026 10:00 AM

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM