FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....

  Updated : May 22, 2026 01:52 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  सामाजिक

सिंगोली :- राजीव आवास कॉलोनी में स्वीकृत नक्शे में दर्ज गार्डन पर 12 अवैध प्लॉट काटकर नीलामी का मुद्दा जनहित में राजनीतिक तौर पर भी गर्माता जा रहा है 24 मई से धरने की चेतावनी राजीव आवास कॉलोनी में गार्डन हेतु आरक्षित शासकीय भूमि पर नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से 12 आवासीय भूखंड काटकर की जा रही ऑनलाइन नीलामी के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोली ने मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस कॉलोनीवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सिंगोली को सामूहिक आपत्ति ज्ञापन सौंपा और नीलामी तत्काल निरस्त करने की मांग की।
कांग्रेस का आरोप दोहरा चरित्र उजागर - ज्ञापन सौंपने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा, नगर परिषद का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 साल से मकान में रह रहे गरीब हितग्राहियों को पट्टे नहीं दिए जा रहे, फाइलें 2 साल से अटकी पड़ी हैं। दूसरी तरफ कॉलोनी के बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए छोड़ी गई गार्डन की जमीन पर अवैध प्लॉट काटकर अमीरों को बेचने की तैयारी है। यह गरीब विरोधी और जनविरोधी कृत्य है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
क्या है पूरा मामला - नगर परिषद सिंगोली ने 08 मई 2026 को टेंडर जारी कर राजीव आवास कॉलोनी में प्लॉट नं. 228 से 239 तक के 12 भूखंडों की ई-नीलामी निकाली है। टेंडर की अंतिम तिथि 23 मई 2026 है। कांग्रेस का आरोप है कि जिन भूखंडों की नीलामी की जा रही है, वह कॉलोनी के शासन द्वारा स्वीकृत ले-आउट नक्शे में "गार्डन एवं कम्युनिटी हॉल" के लिए आरक्षित है। नक्शे में उक्त स्थान पर स्पष्ट रूप से गार्डन अंकित होने के बावजूत नगर परिषद ने नियम विरुद्ध भूखंड काट दिए।
कांग्रेस की 4 सूत्रीय मांग - 1. गार्डन की भूमि पर जारी अवैध नीलामी प्रक्रिया को 23 मई तक निरस्त किया जाए। 2. स्वीकृत नक्शे के अनुरूप भूमि को गार्डन के रूप में विकसित किया जाए। 3. सम्पूर्ण मामले कि निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही हो. 4. जब तक जांच पुरी ना हो तब तक संबधित सभी भुखण्डो की नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया निरस्त हो कांग्रेस जनो ने राजीव आवास कालोनी में गार्डन की दिवार तोड़ के पत्थर जाली ले जाने वाले अज्ञात लोगों पर भी सरकारी सम्पति को नुकसान पहुचाने की कार्यवाही कि रिपोर्ट सिंगोली थानाधिकारी को दी गई वह नगर परिवार में जिम्मेदार अधिकारी नही मिलने पर जनहित में सीएमओ की कुर्सी पर ज्ञापन की काफी लगाई ताकि सीएमओ जब नगर परिषद अपनी कुर्सी पर आये तो ज्ञापन देख सके
आंदोलन की चेतावनी - ब्लॉक कांग्रेस ने अल्टीमेटम दिया कि यदि 23 मई शाम 6 बजे तक नीलामी निरस्त नहीं की गई तो 24 मई सुबह 11 बजे से तहसील कार्यालय के सामने कांग्रेस के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि - मंत्री, कलेक्टर नीमच, SDM जावद एवं CMO सिंगोली को भी प्रेषित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, नरेश ढोला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तु धाकड़,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भण्डारी, पुर्व नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष रितेश सेठिया, सत्तु विश्नोई,गोटु धाकड़  राजकुमार पाण्डे,राहुल जैन, एडवोकेट संदीप शर्मा, अशोक विश्नोई, हंसराज चंदेल,सुमित अग्रवाल, शांति लाल प्रजापत, अशोक छीपा, प्रशांत सोनी, आदि पदाधिकारी कांग्रेस जन व कालोनी वासी मौजूद थे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, लिए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई सील, केसरपुरा स्थित ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त, बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच...

May 22, 2026 02:00 PM

सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....

May 22, 2026 01:52 PM

भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान... ​

May 22, 2026 01:36 PM

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

May 22, 2026 01:03 PM

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

May 22, 2026 12:18 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 22, 2026 11:26 AM

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...

May 22, 2026 11:16 AM

अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....

May 22, 2026 11:14 AM

जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...

May 22, 2026 11:11 AM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...

May 22, 2026 10:00 AM

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM