रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर समाधान, ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश...
Updated : May 22, 2026 02:49 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार रात्रि को बेगूं उपखंड क्षेत्र की मेघपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की। चौपाल में लगभग 30 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 20 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक परिवाद को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों की सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, रास्ते, अतिक्रमण, नालियों के निर्माण, जॉब कार्ड, सीसी सड़क, पानी की टंकी, आधार कार्ड सुधार एवं डेयरी भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगें रखीं। पिरु गाडोलिया लोहार ने आवास की मांग प्रस्तुत की, वहीं बालूराम ने भूमि पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। रास्ते से संबंधित प्रकरण में जिला कलक्टर ने पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण जगदीश तिवाड़ी ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंद रहने की समस्या रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। अशोक कुमार द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कई प्रकरण सामने आए, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेघपुरा ग्रामवासियों द्वारा गौशाला निर्माण की मांग पर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव एवं पटवारी को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बेगूं एवं मेघपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। ग्रामीणों द्वारा डेयरी भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की मांग भी रखी गई। समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा दो ग्रामीणों को पट्टे प्रदान कर राहत दी गई। रात्रि चौपाल के पश्चात स्वच्छता किट का वितरण किया गया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ग्राम विकास की पहचान होते हैं और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला कलक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी अंकित समरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
और खबरे
खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली सावा गोल्ड कप प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रही है - पूरण आंजना, सावा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना पहुंचे, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ टीम ने आकोला महाराष्ट्र को 3–1 से हराया....
May 22, 2026 03:02 PM
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर समाधान, ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश...
May 22, 2026 02:49 PM
हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार, बाजना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त....
May 22, 2026 02:21 PM
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, लिए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई सील, केसरपुरा स्थित ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त, बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच...
May 22, 2026 02:00 PM
सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....
May 22, 2026 01:52 PM
भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान...
May 22, 2026 01:36 PM
सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...
May 22, 2026 01:03 PM
धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...
May 22, 2026 01:02 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....
May 22, 2026 01:01 PM
अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..
May 22, 2026 12:30 PM
खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...
May 22, 2026 12:28 PM
घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...
May 22, 2026 12:28 PM
पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...
May 22, 2026 12:18 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 22, 2026 11:26 AM
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...
May 22, 2026 11:16 AM
अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....
May 22, 2026 11:14 AM
जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...
May 22, 2026 11:11 AM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...
May 22, 2026 10:00 AM
जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….
May 22, 2026 09:42 AM