मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
Updated : June 10, 2026 01:00 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मंदसौर :- जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मंदसौर में 1000 कैदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक नवीन जिला जेल के निर्माण को अंतिम स्वीकृति प्राप्त हो गई है। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों एवं सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप मुख्य सचिव की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई है। नवीन जेल का निर्माण लगभग 132.67 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वर्तमान में संचालित जेल की सीमित क्षमता एवं बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन जेल का निर्माण आधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा। यह जेल वर्तमान उपजेल से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम भूकी, तहसील मंदसौर में जेल विभाग को आवंटित 15.85 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित की जाएगी। नवीन जेल परिसर में 1000 कैदियों के आवास हेतु पर्याप्त क्षमता वाली बैरकों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन, प्रवेश भवन, ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण भवन, वर्कशॉप, अस्पताल, महिला झूलाघर, गार्ड रूम, खुली जेल, वॉच टावर, भंडार गृह एवं आवासीय भवनों का निर्माण भी प्रस्तावित है। जेल परिसर की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए बाउंड्री वॉल, मुख्य प्रवेश द्वार एवं अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। नवीन जेल के निर्माण के लिए ग्राम भूकी स्थित भूमि पूर्व में जेल विभाग को आवंटित की जा चुकी है। इसमें खसरा क्रमांक 21 रकबा 5.79 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 24 रकबा 1.90 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 27 रकबा 3.18 हेक्टेयर तथा खसरा क्रमांक 28 रकबा 4.98 हेक्टेयर भूमि सम्मिलित है। कुल 15.85 हेक्टेयर क्षेत्र में इस आधुनिक जेल परिसर का विकास किया जाएगा। यह परियोजना जिले की न्यायिक एवं कारागार व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नवीन जेल के निर्माण से कैदियों के आवास, सुरक्षा, प्रशिक्षण, पुनर्वास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार आएगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कारागार व्यवस्था विकसित हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बताया कि शासन स्तर पर इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की आगामी प्रक्रियाएं शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी। यह परियोजना जिले के विकास एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
और खबरे
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM
गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...
June 10, 2026 09:13 AM
गौ सेवा के साथ मनाया जन्मदिन, दिया संस्कार और सेवा का संदेश, श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला चिकला में अनूठे अंदाज में हुआ चैतन्य प्रताप सिंह राणावत का जन्मदिन समारोह...
June 10, 2026 06:29 AM
रियल-टाइम ई-अटेंडेंस से स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पारदर्शिता, हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति....
June 10, 2026 04:24 AM