यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
Updated : June 10, 2026 01:34 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञवेदी में आहुतियों का दौर जारी रहा। महायज्ञ में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण आश्रम परिसर में पहुंचे थे। महायज्ञ के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी जारी रहा। महायज्ञ आयोजन के तीसरे दिन सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्व मंगल एवं विश्व में सुख शांति की कामना की। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में यज्ञकर्ता यजमानों को पंचगव्य,प्राशन कराके यज्ञमण्डप में प्रवेश दिलाया गया। सर्वप्रथम आसन पर बिठाकर पवित्रीकरण के पश्चात स्वस्ति वाचन ओर प्रधान संकल्प कराया गया। इसके बाद में यज्ञ की निर्विध्नता के लिए श्री महागणपति भगवान की पूजन विधि को सम्पन्न किया गया। तदन्तर मण्डप वास्तु का पूजन कराके मण्डप में विराजमान आहवान्ति सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन करके गौमाता का पूजन किया गया। हवन में आहुति देने वालों में कई जजमान शामिल थे। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का विश्राम हुआ। महायज्ञ 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक होगा। महायज्ञ के तहत दूसरे दिन मंगलवार रात आश्रम परिसर में महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला के तहत कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव प्रसंग की भव्य प्रस्तुति दी गई। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में बहन देवकी के गर्भ से उसके काल की उत्पति होने की आकाशवाणी के बाद बहन देवकी व बहनोई वासुदेव को कारागृह में डाल देने ओर कारागृह में ही भगवान कृष्ण का जन्म होने ओर वासुदेव द्वारा टोकरी में रख उन्हें उफनती युमना को पार कर गोकुल पहुंचाने सहित भगवान कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि रासलीला में ़भगवान कृष्ण से जुड़े प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके तहत भगवान कृष्ण के जन्म के बाद गोकुलवासियों द्वारा नंदोत्सव मनाना आदि प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। प्रस्तुति देने वाले दल में 16 कलाकार शामिल है। इस दौरान देवकी, यशोदा,राधा,गोपी जैसे महिला पात्रों के रूप में भी पुरूष कलाकार ने ही प्रस्तुति दी। रासलीला के शुरू में विशिष्ट अतिथि उमाशंकर पारीक, अनुभव जोशी, सांवरलाल जाट, आशा जाट, अमित अग्रवाल,अशोक मेलाना रजनीश चपलोत नितेश बांगड़, नीरज कुमार, दिलीप कुमार मेहता, वर्धमान आशीष बूलिया आदि ने ठाकुरजी की आरती की। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से हो रही है।
और खबरे
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM
गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...
June 10, 2026 09:13 AM