यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...
Updated : June 11, 2026 12:53 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के चौथे दिन गुरूवार को भी यज्ञवेदी में आहुतियों का दौर जारी रहा। महायज्ञ में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन सुबह भक्तगण आश्रम परिसर में पहुंचे रहे है। महायज्ञ के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी जारी है। महायज्ञ आयोजन के चौथे दिन सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्वत्र सुख एवं सर्वकल्याण की कामना से यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में सर्वप्रथम सभी यज्ञकर्ताओं को पवित्रीकरण से पवित्र कर पंचगव्य के प्राशनपूर्वक यज्ञमण्डप में प्रवेश कराया गया। अपने-अपने आसन पर बैठकर सभी मण्डपों पर आह्ावित देवताओं का पूजन करके गौमाता का पृथक-पृथक पंचामृत के द्वारा स्नान कराके विधिवतपूर्वक पूजन किया गया। इसके बाद सभी ने अपने-अपने मण्डप पर बैठकर गौमाता के दिव्य मंत्रों से हवन किया। इसके बाद आरती,पुष्पांजलि ओर यज्ञ मण्डप की परिक्रमा के साथ आरती प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का विश्राम हुआ। महायज्ञ 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक होगा। महायज्ञ के तहत तीसरे दिन बुधवार रात आश्रम परिसर में महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा के कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला के तहत कृष्ण बाल लीला प्रसंग की भावपूर्ण सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालु भक्तों का मन जीत लिया। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में भगवान कृष्ण की माखनचोरी सहित बाल लीलाओं से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि रासलीला में भगवान कृष्ण के गोकुल में घर-घर जाकर माखन चुराने, गोपियों के माखन चोरी से परेशान होकर यशोदा से शिकायत करने आदि प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। प्रस्तुति देने वाले दल में 16 कलाकार शामिल है। इस दौरान यशोदा, राधा,गोपी, जैसे महिला पात्रों के रूप में भी पुरूष कलाकार ने ही प्रस्तुति दी। रासलीला के शुरू विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत गुर्जर, चांदमल सोनी, ठाकुर तेज सिह, रामस्वरूप जाट, देवीलाल भदाला, उदयलाल जाट, शिवराज नंदकिशोर सोनी, अशोक कोटडी, सत्तू प्रजापत, अज्जू सिंह आदि ने ठाकुर जी ने ठाकुरजी की आरती की। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से हो रही है।
और खबरे
जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..
June 11, 2026 02:43 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...
June 11, 2026 02:39 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...
June 11, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...
June 11, 2026 02:36 PM
सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....
June 11, 2026 02:20 PM
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....
June 11, 2026 02:15 PM
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
June 11, 2026 02:12 PM
नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्पन्न, 102 मरीजों ने लिया लाभ
June 11, 2026 01:28 PM
नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100प्रतिशत ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम...
June 11, 2026 01:28 PM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 15 को...
June 11, 2026 01:15 PM
यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...
June 11, 2026 12:53 PM
नीमच के सौरभ ने दिखाया ट्रायथलान रेस में जर्मनी में जलवा...
June 11, 2026 12:49 PM
वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण...
June 11, 2026 12:46 PM
प्रशासन की पहल पर आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत....
June 11, 2026 12:45 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र, टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण...
June 11, 2026 12:43 PM
भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए जमीन व 7 लाख रुपए का दान, नई कार्यकारिणी गठित, भव्य मॉडल और नक्शा किया प्रदर्शित, 22 जून को होगी अगली बैठक...
June 11, 2026 05:27 AM
बरसात पूर्व नगर परिषद का विशेष सफाई अभियान शुरू, सीएमओ दुर्गा बामनिया ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश...
June 11, 2026 05:20 AM
एनसीटीई पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का आवंटन जारी विद्यार्थियों को 15 जून तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क...
June 11, 2026 04:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 11, 2026 04:27 AM