अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
Updated : June 11, 2026 02:12 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा (IAS) के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चार अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार 700 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रकरण क्रमांक 0041/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार पुलिस थाना जीरन द्वारा जप्त टैक्टर क्रमांक 735 FE MP14ZK8170 में बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिकमुकेश पिता नानुराम बावरी निवासी मनासा खुर्द पर 28750 रूपये की शास्ति लगाई गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3750 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0040/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार ग्राम विशन्या तहसील नीमच में जप्त ट्रेक्टर महिन्दा 275 DI MP44AA7556 में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में गिट्टी परिवहन पर वाहन मालिक भेरूलाल पिता जयसिह बंजारा निवासी बाकरोक पर 28750 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3750 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0042/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार ग्राम सोनियाना में ट्रिगर क्रमांक 14741 में बिना रॉयल्टी के अवैध उत्खनन लाल मुरूम पर वाहन मालिक श्रीलाल पिता जौहर आंजना निवासी केसुंदा तहसील छोटी सादडी जिला प्रतापगढ पर 175200 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 87600 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 87600 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0043/अ-67/2026-27: पारित आदेशानुसार ग्राम कुण्डालिया में जे.सी.बी. क्र. MP44GA1851, ट्रेक्टर क्रमांक MP44AB5355 में बिना रॉयल्टी के अवैध उत्खनन मुरूम पर वाहन मालिक मुकेश पिता रामलाल गुर्जर निवासी धऊखेडी तहसील मनासा जिला नीमच पर 120000 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 60000 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 60000 रूपये शामिल है। सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर द्वारा खनि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिरोपित जुर्माना राशि 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने की पुष्टि पर ही जप्तशुदा वाहन मुक्त किए जाएं।
और खबरे
रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
June 11, 2026 02:48 PM
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज श्री निमीष अग्रवाल का 02 दिवसीय जिला नीमच का वार्षिक निरीक्षण, दिनांक 11.06.2026 को वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन में आयोजित हुआ सैनिक सम्मैलन, पुलिस कन्ट्रोल रूम पर ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश....
June 11, 2026 02:48 PM
जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..
June 11, 2026 02:43 PM
140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...
June 11, 2026 02:39 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...
June 11, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...
June 11, 2026 02:36 PM
सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....
June 11, 2026 02:20 PM
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....
June 11, 2026 02:15 PM
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
June 11, 2026 02:12 PM
नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्पन्न, 102 मरीजों ने लिया लाभ
June 11, 2026 01:28 PM
नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100प्रतिशत ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम...
June 11, 2026 01:28 PM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 15 को...
June 11, 2026 01:15 PM
यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...
June 11, 2026 12:53 PM
नीमच के सौरभ ने दिखाया ट्रायथलान रेस में जर्मनी में जलवा...
June 11, 2026 12:49 PM
वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण...
June 11, 2026 12:46 PM
प्रशासन की पहल पर आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत....
June 11, 2026 12:45 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र, टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण...
June 11, 2026 12:43 PM
भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए जमीन व 7 लाख रुपए का दान, नई कार्यकारिणी गठित, भव्य मॉडल और नक्शा किया प्रदर्शित, 22 जून को होगी अगली बैठक...
June 11, 2026 05:27 AM
बरसात पूर्व नगर परिषद का विशेष सफाई अभियान शुरू, सीएमओ दुर्गा बामनिया ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश...
June 11, 2026 05:20 AM