lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....

  Updated : June 11, 2026 02:48 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय श्री निमीष अग्रवाल द्वारा दिनांक 10.06.2026 से 11.06.2026 तक 02 दिवसीय जिला नीमच का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। दिनांक 10.06.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री निमीष अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित पुलिस थाना नीमच केंट का निरीक्षण किया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय श्री निमीष अग्रवाल द्वारा दिनांक 11.06.2026 को पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाईन में निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा परेड़ की सलामी ली जाकर परेड़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाईन निरीक्षण के पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस लाईन नीमच में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान डीआईजी महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों, अनुभवों तथा कार्य से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। डीआईजी महोदय का यह संवेदनशील एवं पारिवारिक संवाद पुलिस बल के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा डीआईजी महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सैनिक सम्मेलन पुलिस बल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इससे पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याओं को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है तथा उनके मनोबल को भी नई ऊर्जा मिलती है। पुलिस लाईन के निरीक्षण के द्वौरान पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहंे पुलिस लाईन के निरीक्षण के पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक के द्वौरान डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस थानों पर पंजीबद्व अपराधों की सुक्षमता से समीक्षा की गई। बैठक के द्वौरान डीआईजी महोदय द्वारा निम्नानुसार निर्देश दिये गये - 1. माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। 2. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करें तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु व्यापक प्रबंध करें। 3. थाना प्रभारी ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से वाहन चैकिंग करवाना सुनिश्चित करें। 4. सड़क दुर्घटना के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जाकर हिट एण्ड रन के प्रकरणों में पीड़ितों को सहायता राशि दिलवाने हेतु कार्यवाही करें। 5. ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी थाना क्षेत्रों के सभी ग्रामों एवं संवेदनशील स्थानों पर ग्राम पंचायत एवं जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवायें। 6. गंभीर अपराधों की विवेचना थाना प्रभारी स्वंय करें 7. शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही करें। 8. सभी थाना प्रभारी लंबित माल का शीघ्र निराकरण करें। 9. सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थापित पेट्रोल पंपों के संचालकों से समन्वय कर पेट्रोल पंप से लगे मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित करें। 9. धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु थाना प्रभारी सभी धार्मिक स्थलों के आयोजकों से समन्वय कर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। 10. मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व लगातार कार्यवाही करें तथा उनकी अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने हेतु मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें। 9. गौवंश अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 10. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें। 11. एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों की जमानत निरस्ती की कार्यवाही सुनिश्चित की जावें। 12. गुण्ड़ों के विरूद्व बाउन्ड ओवर की कार्यवाही आवश्यक रूप से करें एवं यदि पुनः अपराध किया जाता है तो उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करें। 13. गंभीर अपराधों में थाना प्रभारी एफएसएल युनिट एवं डॉग स्क्वाड से आवश्यक रूप से घटना स्थल का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। 14. सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी व बरामदगी कम हैं जिसमें सुधार की आवश्यकता हैं। 15. एनडीपीएस एक्ट में अपेक्षाकृत कम कार्यवाही हुई है अधिक से अधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 16. गंभीर अपराधों हत्या, हत्या का प्रयास एवं अन्य गंभीर प्रकरणों जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं यथाशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण करें। 17. महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के सार्थक प्रयास करें व महिला संबंधी अपराधों के हाँट स्पाँट को चिन्हित कर अवेयरनेस कार्यक्रम चलावें । उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज द्वारा ली गई बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास सहित, अति.पु.अ. श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नपुअ नीमच सुश्री किरण चौहान, प्रभारी अअपु मनासा श्रीमति निकीता सिंह, अअपु जावद श्री रोहित राठौर सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कायर्यलय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जगेपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटा घायल राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, अस्पताल में कराया भर्ती...

June 11, 2026 03:57 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है - पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 11, 2026 03:47 PM

अतिथि सत्कार के साथ तुलसी को दी विदाई...

June 11, 2026 03:45 PM

एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण, गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश...

June 11, 2026 03:12 PM

रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....

June 11, 2026 02:48 PM

जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..

June 11, 2026 02:43 PM

140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...

June 11, 2026 02:39 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...

June 11, 2026 02:36 PM

सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....

June 11, 2026 02:20 PM

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....

June 11, 2026 02:15 PM

अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 11, 2026 02:12 PM

नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 102 मरीजों ने लिया लाभ

June 11, 2026 01:28 PM

नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100प्रतिशत ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम...

June 11, 2026 01:28 PM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को...

June 11, 2026 01:15 PM

यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...

June 11, 2026 12:53 PM

नीमच के सौरभ ने दिखाया ट्रायथलान रेस में जर्मनी में जलवा...

June 11, 2026 12:49 PM

वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण...

June 11, 2026 12:46 PM

प्रशासन की पहल पर आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत....

June 11, 2026 12:45 PM

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र, टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण...

June 11, 2026 12:43 PM