lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है - पंडित नरेंद्र देव नागदा...

  Updated : June 11, 2026 03:47 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- माता-पिता की वंदना सेवा करना चाहिए तभी परिवार में सुख शांति का आशीर्वाद मिलता है। शिव पुत्र कार्तिक ने ब्रह्मांड की परिक्रमा की लेकिन गणेश जी ने‌ ब्रह्मांड के बजाय माता-पिता शिव पार्वती को ही ब्रह्मांड के समान माना और परिक्रमा की तो वह आज प्रथम पूज्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं।यदि घर में माता-पिता बीमार है और संतान तीर्थ दर्शन को जाती है तो तीर्थ यात्रा का पुण्य फल सार्थक नहीं होता है। माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है। माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं होता है। माता-पिता ईश्वर का रूप होते है।यह बात नरेंद्रदेव नागदा ने कही।वे श्री राम्होला मंदिर समिति एवं समस्त नागदा ब्राह्मण समाज ग्राम काना खेड़ा के तत्वाधान में नागदा मेंनारिया धर्मशाला काना खेड़ा पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ओम नमः शिवाय का जाप करने से कष्ट दूर होते हैं परिवार में सुख शांति रहती है। भोलेनाथ ने अमरनाथ में तपस्या की तो संसार में सुख शांति रही है। हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा ही हमारा मन होता है इसलिए पवित्र मेहनत और ईमानदारी से कमाए हुए धन से ही भोजन ग्रहण करना चाहिए तभी घर में सुख समृद्धि और शांति आती है। हम जैसा पानी पीते वैसी ही हमारी वाणी होगी। इसलिए पानी छानकर पीना चाहिए।तीर्थ में कथा श्रवण करने का फल हजारों गुना मिलता है। संसार में लगाव दुःख का कारण होता है।कथा श्रवण करने के 29 नियम होते हैं इसका पालन हमें करना चाहिए। पांच पांडव पुत्रों की हत्या करने वाले अश्वत्थामा को द्रोपती ने इसलिए क्षमा कर दिया कि अश्वत्थामा विधवा गुरु माता के पुत्र थे। सभा में ब्राह्मण का अपमान मृत्यु के समान होता है। अश्वत्थामा को कैश शिखा काट मणि निकाल कर अपमानित कर छोड़ दिया था।
कुंती ने भगवान नारायण से जीवन में हमेशा कष्ट आते रहने का वरदान मांगा था क्योंकि कष्ट के समय भगवान ‌ स्वयं चले आते हैं। कष्ट में भगवान याद आता है, सुख में कोई भगवान को याद नहीं करता है। भीष्म पितामह को श्री कृष्ण नारायण से मृत्यु के अंत समय भगवान को स्वयं उपस्थित होने का वरदान था। पाप कर्म देखना भी पाप होता है भीष्म पितामह ने दुशासन द्रौपदी का चीर हरण होते समय सभा में उपस्थित थे। इसलिए उन्हें इस कर्म की भी सजा मिली थी। भक्ति मोबाइल तक बाकी रह गई है। जीवन में संकट आता है हृदय से अगर परमात्मा को पुकारते हैं तो परमात्मा दौड़े चले जाते हैं। हम गरीबों पर दया करते हैं तो परमात्मा हमारे पर दया करता है। जो स्व हित देखता है वह सदैव पराजित होता है जो दूसरों का हित देखता है वह सदैव विजयी होता है। दुर्योधन और अर्जुन दोनों महाभारत के धर्म युद्ध में श्री कृष्ण से सहायता मांगने गए। दुर्योधन अंहकार के कारण श्री कृष्ण के सिर के पास खड़े हो गए थे। श्री कृष्ण ने सुबह सबसे पहले उठते ही श्री अर्जुन पर दृष्टि डाली। दुर्योधन ने कहा कि वह पहले आया था। तब एक ओर 16अक्षुणी सेना और दूसरी तरफ सिर्फ स्वयंश्री कृष्ण थे। अर्जुन ने श्री कृष्ण को सारथी बनाना स्वीकार किया ।और दुर्योधन ने 17 अक्षुणी सेना मांगी थी। सुर्य ग्रहण के नियमों का पालन करना चाहिए। अजामिल ने अपने पुत्र का नाम नारायण रखा और मुक्ति को प्राप्त किया था। कलियुग में गलती करने वाले को ही सजा मिलती है। अन्याय अनीति से कमाया हुआ धन पुण्य फलदाई नहीं होता है। समाज मेरा परिवार होता है। भागवत कथा का सीधा प्रसारण युटुब पर मेरा बाबा श्याम चैनल किया जा रहा है। कथा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में विभिन्न भजनों की स्वर लहरिया बिखर रही थी मातृशक्ति मंगल लोक लावणिया भजन गा रही थी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा के मध्य पंडित नागदा ने हस्तीनापुर, जय विजय,शिव पार्वती विवाह,कर्दम ऋषि, खाण्डववन,राजसुयज्ञ, राजा बलि, , सुखदेव मुनि, गीता, 18हजार श्लोक,पुतना वध, महाभारत, अश्वत्थामा, दुर्योधन ,भीम ,व्यास ,श्रवण कुमार, धनवंतरी अवतार समुद्र मंथन मोहिनी अवतार नरसिंह अवतार, परशुराम, यज्ञ अवतार, शुकदेव मुनि, श्री कृष्ण, एवं नारायण, राजा परीक्षित, तक्षक नाग, श्रृंगी ऋषि, श्रीमद् भागवत कथा क्रमशः बद्रीका आश्रम में नारद मुनि, सुखदेव मुनि राजा परीक्षित शिव सती गोकर्ण धुंधकारी आदि विषयों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा 10 से 16जून तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 4:14 तक नागदा मेनारिया समाज धर्मशाला कानाखेड़ा पर आयोजित हो रही है। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूर्णाहुति 16जून को होगी। चढ़ावे की राशि धर्मशाला विकास में प्रदान की जाएगी। पंडित नरेंद्र देव नागदा ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में आरती पौथी पूजन में आने वाली राशि व अन्न धर्मशाला चार दिवारी निर्माण विकास कार्यों के लिए प्रदान करने की घोषणा की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जगेपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटा घायल राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, अस्पताल में कराया भर्ती...

June 11, 2026 03:57 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है - पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 11, 2026 03:47 PM

अतिथि सत्कार के साथ तुलसी को दी विदाई...

June 11, 2026 03:45 PM

एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण, गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश...

June 11, 2026 03:12 PM

रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....

June 11, 2026 02:48 PM

जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..

June 11, 2026 02:43 PM

140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...

June 11, 2026 02:39 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...

June 11, 2026 02:36 PM

सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....

June 11, 2026 02:20 PM

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....

June 11, 2026 02:15 PM

अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 11, 2026 02:12 PM

नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 102 मरीजों ने लिया लाभ

June 11, 2026 01:28 PM

नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100प्रतिशत ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम...

June 11, 2026 01:28 PM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को...

June 11, 2026 01:15 PM

यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...

June 11, 2026 12:53 PM

नीमच के सौरभ ने दिखाया ट्रायथलान रेस में जर्मनी में जलवा...

June 11, 2026 12:49 PM

वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण...

June 11, 2026 12:46 PM

प्रशासन की पहल पर आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत....

June 11, 2026 12:45 PM

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र, टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण...

June 11, 2026 12:43 PM