चीताखेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह शुरू, माता-पिता का दर्जा ब्रह्म , विष्णु और महेश से भी ऊपर है - पंडित कुलदीप शर्मा….
Updated : June 13, 2026 12:34 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- माता -पिता ब्रह्म विष्णु और महेश से कम नहीं है, माता - पिता ने ही ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया है और खाने पीने को दिया है, शिक्षा दी। इसलिए माता-पिता का दर्जा भगवान से ऊपर है। जिस खेत में बारिश न हो उस खेत में फसल नष्ट हो जाती है और जिस घर में संस्कार न हो उस घर की नस्लें बिगड़ जाती है। जिस घर में माता-पिता के आंसू टपकते हैं वो घर कभी भी आबाद नहीं हो सकता और जिस घर में मां-बाप हंसते हैं वह घर स्वर्ग है। भागवत का श्रवण गंगा समान पूण्य होता है। ज्ञान व भक्ति दोनों ईश्वर की प्राप्ति के साधन है। श्रीमद् भागवत ज्ञान व भक्ति दोनों को प्रदान करने वाला अमृत है, जो भी इस का रसपान करता है उसे ईश्वर की शरण मिलती हैं। सतयुग, त्रेतायुग,द्वापरयुग और कली इन चारों युग भक्ति के प्रमाण हर युग में एक नर और नारी भक्ति की परिक्षा में उत्तीर्ण होकर जगत को दर्शाया है।
उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ पं.कुलदीप शर्मा बांगरेड ने चीताखेड़ा में शिव मंदिर प्रांगण में घीसालाल माली (पारोलिया) परिवार की मुख्य यजमानी में माली समाज व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अवसर पर प्रथम दिवस शनिवार को कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को अपने मुखारविंद से प्रवाहित करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं कर्मों से महान बनता है।जब- जब भारत भूमि पर संत,ब्राह्मण और गौमाता दुःखी होते हैं उन पर अत्याचार होता है तब - तब देवता अवतार लेते हैं। कथा वाचक कुलदीप शर्मा ने कहा कि मन में होगा छल तो पानी का टेंकर भरकर जल चढ़ाओगे तो कुछ नहीं होना है। निश्छल मन से भोले नाथ को एक लोटा जल चढ़ाओगे तो प्रसन्न हो जाएंगे। लोग खुद गर्म पानी से स्नान करते हैं और भगवान शिव को ठण्डा पानी चढ़ाते हैं।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान कथा मर्मज्ञ पंडित श्री कुलदीप शर्मा द्वारा मुख्य रूप से आत्मदेव, धुंधली, धुंधकारी और गोकर्ण के प्रसंग को विस्तृत रूप से सुनाया गया।
**कलश एवं शौभायात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ**
श्रीमद भगवान कथा के शुभारंभ में गांव के मध्य स्थित बजरंग मंदिर से प्रातः 9 बजे डीजे एवं ढोल ढमाकों के साथ भव्य कलश एवं शौभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें महिलाओं ने कलश सिरोधार्य किये हुए थी। कलश एवं पोथी यात्रा में विशेष रूप से मुख्य यजमान घीसालाल माली श्रीमद् भागवत महापुराण एवं चिराग माली अपने सिर पर बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप विग्रह मुखोटे को सिरोधार्य कर चल रहे थे। जगह-जगह धर्मप्रेमियों ने फूलों की बरसात कर स्वागत किया वहीं इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने भी जमकर फूल बरसाए और बालकृष्ण के बाल विग्रह को कुंकुम अक्षत से पूजन कर सांप्रदायिकता व सद्भावना का परिचय दिया है। कलशयात्रा गांव के निर्धारित मार्गों से परिभ्रमण करती हुईं चारभुजानाथ मंदिर पहुंची जहां भगवान को वागा वस्त्र भेंट किए गए। तत्पश्चात् पौथी यात्रा शिव मंदिर प्रांगण में कथा पंडाल पहुंची।इसके बाद कथा के मुख्य यजमान घीसालाल माली पारोलिया परिवार के सदस्यों ने कथा शुभारंभ के पूर्व पौथी पूजन कर आरती की। प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक प्रवचन दोपहर 11:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक भागवताचार्य पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से प्रवाहित किए जायेंगे।
और खबरे
रक्तदान से होगा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आगाज, 15 दिवसीय श्रृंखला आज से शुरू, IMA नीमच का डी-लाइफ ब्लड बैंक में शिविर, कई चिकित्सकों ने कराया पंजीयन...
June 13, 2026 01:26 PM
चीताखेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह शुरू, माता-पिता का दर्जा ब्रह्म , विष्णु और महेश से भी ऊपर है - पंडित कुलदीप शर्मा….
June 13, 2026 12:34 PM
चीताखेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह शुरू, माता-पिता का दर्जा ब्रह्म , विष्णु और महेश से भी ऊपर है - पंडित कुलदीप शर्मा….
June 13, 2026 12:34 PM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर किया जागरूकता शिविर का आयोजन...
June 13, 2026 11:19 AM
TET प्रकरण : लाखों शिक्षकों के भविष्य पर संकट, 18 जून को देशभर में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन....
June 13, 2026 10:06 AM
जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार...
June 13, 2026 09:38 AM
किराएदार, घरेलू नौकर एवं बाहरी श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, 20 जून तक चलेगा विशेष अभियान, जानकारी छुपाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, पुलिस ने की सहयोग की अपील..…
June 13, 2026 08:53 AM
श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये...
June 13, 2026 08:27 AM
पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण बस्ती द्वारा 500 लीटर छाछ का वितरण...
June 13, 2026 08:08 AM
क्रेडिट कार्ड आवेदन संग्रहण में मध्यप्रदेश देश में द्वितीय स्थान पर, नगरीय निकायों में अभियान जारी...
June 13, 2026 02:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 13, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 13, 2026 02:49 AM
सम्भागायुक्त श्री सिह ने बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की...
June 12, 2026 05:27 PM
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ, वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...
June 12, 2026 05:24 PM
जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....
June 12, 2026 05:22 PM
ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...
June 12, 2026 05:21 PM
जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....
June 12, 2026 05:20 PM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय का नीमच में आत्मीय स्वागत....
June 12, 2026 05:16 PM
नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....
June 12, 2026 05:15 PM