हवन में आहुतियां देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना, रासलीला में छाया श्याम सगाई का उल्लास, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति कल..
Updated : June 13, 2026 03:13 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सात दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को होंगी। महायज्ञ के छठे दिन शनिवार को यज्ञवेदी में आहुतियों देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना की गई। महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रतिदिन भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यजमान पहुंचे रहे। महायज्ञ के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी जारी है। महायज्ञ आयोजन के छठे दिन सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में सर्वप्रथम सभी यज्ञकर्ताओं को पवित्रीकरण से पवित्र कर पंचगव्य के प्राशनपूर्वक यज्ञमण्डप में प्रवेश कराया गया। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्वत्र सुख एवं सर्वकल्याण की कामना से यज्ञ में आहुतियां दी। सभी मण्डल पर विराजित देवताओं का पूजन करते हुए संकल्प विधि से हवन किया गया। हवन के उपरान्त आरती,पुष्पांजलि ओर यज्ञ मण्डप की परिक्रमा के साथ प्रसाद वितरण करते हुए यज्ञ का विश्राम हुआ। महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के अनुसार विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में 111 कलशों को लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किया जा रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति होने के बाद यजमानों को लक्ष्मी कलश प्रदान किए जाएंगे। महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को अभिजीत मुर्हुत में होगी। महायज्ञ के तहत पांचवे दिन शुक्रवार रात आश्रम परिसर में महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा के कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला के तहत श्याम सगाई प्रसंग में सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालु भक्तों का मन जीत लिया। श्याम की सगाई का उल्लास पांडाल में छाया तो श्रद्धालु झूम उठे ओर श्याम भगवान के जयकारे लगाने लगे। रासलीला के शुरू में विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सोमानी,दिनेश सोनी,गौतम वैष्णव, जगदीशप्रसाद त्रिपाठी, रामेश्वरप्रसाद त्रिपाठी,जयंत त्रिपाठी, अंकित सार्थक, रामचन्द्र शास्त्री,अतुल लोमस, विजय पितलिया,मोनू जैन, योगेश शर्मा, अविनाश चांनल, विनय कुमार, अरविन्द चण्डालिया, अशोक जीनगर, नंदलाल सुथार, हुक्मीचंद सुथार, गौरव सुथार, भोपाल से पधारे विशाल मीणा, शैतानसिंह, सत्यप्रकाश मीणा, भोलाराम मीणा, सोनू मीणा, हुकुम सिंह, हल्केराम मीणा, सत्यनारायण महाराज,डॉ. अर्जुन सिंह, पुजारी महाराज आदि ने ठाकुरजी की आरती की। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में श्याम सगाई प्रसंग की प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि सभी प्रस्तुतियों का सजीव मंचन किया गया। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से हो रही है।
और खबरे
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...
June 13, 2026 05:15 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32.950 किलो डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
June 13, 2026 05:12 PM
अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा...
June 13, 2026 04:49 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:46 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:45 PM
29 करोड़ की सड़क, लापरवाही अपार- धूल के गुबार में घुट रहा राहगीरों का दम, PWDअधिकारी बोले- दिखवाते है, रतनगढ़-जाट-लक्ष्मीपुर-विजयपुर मार्ग पर नियमों की उड़ रही धज्जियां-धूल से हादसे की आशंका और गम्भीर बिमारियों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार मौन...
June 13, 2026 04:44 PM
हवन में आहुतियां देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना, रासलीला में छाया श्याम सगाई का उल्लास, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति कल..
June 13, 2026 03:13 PM
भगवान प्रेम पवित्र भाव के भूखे होते हैं धन संपत्ति के नहीं, श्री मद्भगवत कथा पंडित शंकर शास्त्री ने राधा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा, मीरा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 13, 2026 03:06 PM
चार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित, भादवामाता में लेंडस्केपिंग, विद्युतीकरण, दुकानों का निर्माण, महिला सुविधा घर का निर्माण होगा...
June 13, 2026 02:39 PM
श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये
June 13, 2026 02:29 PM
भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न पांच निर्माण कार्य प्रस्तावित, कलेक्टर ने किया भादवामाता में कार्यो का निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा, नियमित पर्याप्त साफ-सफाई के दिए निर्देश...
June 13, 2026 02:23 PM
जल जीवन मिशन, शासन शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम नीमच द्वारा संचालित गांधी सागर द्वितीय ग्रामीण जलप्रदाय समूह योजना के अंतर्गत ग्राम मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाला ग्राम में हर घर पहुंचा पानी, भोपाल से आए जल निगम के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण...
June 13, 2026 02:19 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें...
June 13, 2026 02:15 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कल....
June 13, 2026 02:13 PM
7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार....
June 13, 2026 02:02 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडीएमए पाउडर, गांजा व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार.….
June 13, 2026 02:00 PM
दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद….
June 13, 2026 01:56 PM
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष समरथ बागवान का भव्य स्वागत, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का किया दौरा...
June 13, 2026 01:52 PM
रक्तदान से होगा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आगाज, 15 दिवसीय श्रृंखला आज से शुरू, IMA नीमच का डी-लाइफ ब्लड बैंक में शिविर, कई चिकित्सकों ने कराया पंजीयन...
June 13, 2026 01:26 PM