lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...

  Updated : June 13, 2026 04:46 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच। एक गंभीर रूप से घायल और असहनीय पीड़ा झेल रही गौमाता को आखिरकार राहत मिल गई। गऊ नंदी सेवा धाम में भर्ती गौमाता का सफल ऑपरेशन कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की संवेदनशीलता और त्वरित हस्तक्षेप के चलते संभव हो सका। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पशु चिकित्सकों ने उसका सड़ा हुआ सींग अलग कर दिया, जिससे अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार धनेरिया कला क्षेत्र से लावारिस अवस्था में एक गौमाता को गऊ नंदी सेवा धाम लाया गया था। जांच में सामने आया कि उसका एक सींग गंभीर संक्रमण के कारण पूरी तरह सड़ चुका है और वह लंबे समय से दर्द से जूझ रही है। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बताई।मामले को लेकर गौ सेवा समिति ने पशुपालन विभाग के उप संचालक राजेश पाटीदार से संपर्क किया। उनके सुझाव पर 1962 पशु चिकित्सा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के लगभग चार घंटे बाद चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची, लेकिन टीम ने अगले दिन ऑपरेशन करने की बात कही।इस बीच पशु चिकित्सालय से समिति को गौमाता को अस्पताल लाने के लिए कहा गया, लेकिन परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण समिति ने चिकित्सकों से मौके पर पहुंचकर उपचार करने का अनुरोध किया। बावजूद इसके तत्काल समाधान नहीं निकल पाया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गौ सेवा समिति के सदस्य मितेश अहीर ने पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। आश्चर्यजनक रूप से करीब 20 मिनट के भीतर ही पशु चिकित्सालय से फोन आया और चिकित्सकों की टीम गऊ नंदी सेवा धाम पहुंच गई।इसके बाद पशु चिकित्सकों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेशन कर गौमाता के सड़े हुए सींग के हिस्से को सफलतापूर्वक अलग किया। ऑपरेशन के बाद गौमाता को आवश्यक उपचार दिया गया और अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।गौ सेवा समिति ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पशुपालन विभाग और चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना प्रशासन की संवेदनशीलता और गौसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...

June 13, 2026 05:15 PM

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32.950 किलो डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

June 13, 2026 05:12 PM

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा...

June 13, 2026 04:49 PM

तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...

June 13, 2026 04:46 PM

तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...

June 13, 2026 04:45 PM

29 करोड़ की सड़क, लापरवाही अपार- धूल के गुबार में घुट रहा राहगीरों का दम, PWDअधिकारी बोले- दिखवाते है, रतनगढ़-जाट-लक्ष्मीपुर-विजयपुर मार्ग पर नियमों की उड़ रही धज्जियां-धूल से हादसे की आशंका और गम्भीर बिमारियों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार मौन...

June 13, 2026 04:44 PM

हवन में आहुतियां देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना, रासलीला में छाया श्याम सगाई का उल्लास, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति कल..

June 13, 2026 03:13 PM

भगवान प्रेम पवित्र भाव के भूखे होते हैं धन संपत्ति के नहीं, श्री मद्भगवत कथा पंडित शंकर शास्त्री ने राधा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा, मीरा चरित्र प्रसंग कथा कल...

June 13, 2026 03:06 PM

चार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्‍न निर्माण कार्य प्रस्‍तावित, भादवामाता में लेंडस्‍केपिंग, विद्युतीकरण, दुकानों का निर्माण, महिला सुविधा घर का निर्माण होगा...

June 13, 2026 02:39 PM

श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये

June 13, 2026 02:29 PM

भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्‍न पांच निर्माण कार्य प्रस्‍तावित, कलेक्‍टर ने किया भादवामाता में कार्यो का निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा, नियमित पर्याप्‍त साफ-सफाई के दिए निर्देश...

June 13, 2026 02:23 PM

जल जीवन मिशन, शासन शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम नीमच द्वारा संचालित गांधी सागर द्वितीय ग्रामीण जलप्रदाय समूह योजना के अंतर्गत ग्राम मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाला ग्राम में हर घर पहुंचा पानी, भोपाल से आए जल निगम के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण...

June 13, 2026 02:19 PM

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें...

June 13, 2026 02:15 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कल....

June 13, 2026 02:13 PM

7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार....

June 13, 2026 02:02 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडीएमए पाउडर, गांजा व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार.….

June 13, 2026 02:00 PM

दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद….

June 13, 2026 01:56 PM

​भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष समरथ बागवान का भव्य स्वागत, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का किया दौरा...

June 13, 2026 01:52 PM

रक्तदान से होगा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आगाज, 15 दिवसीय श्रृंखला आज से शुरू, IMA नीमच का डी-लाइफ ब्लड बैंक में शिविर, कई चिकित्सकों ने कराया पंजीयन...

June 13, 2026 01:26 PM