अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित..
Updated : June 17, 2026 03:32 PM
DESK NEWS
कृषि
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीन अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार 414 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रकरण क्रमांक 0044/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार पुलिस थाना चेनपुरा द्वारा जप्त टैक्टर क्रमांक MP44ZB5779 में बिना रॉयल्टी खण्डा पत्थर का परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक बाबुलाल पिता भंवरलाल लौहार निवासी दारू पर 13414 रूपये की शास्ति लगाई गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2700 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 10714 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0047/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार ग्राम सेमली इस्तमुराम तहसील नीमच में जप्त ट्रेक्टर मेशी फर्गुसन 7250 DI 7250 MP14AC7028 में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में रेत परिवहन पर वाहन मालिक लालसिह पिता जुझारसिह राजपुत निवासी सेमली पर 28750 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3750 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0046/अ-67/2026-27: पारित आदेशानुसार ग्राम सावन में ट्रेक्टर क्र. MP44AA5705, बिना रॉयल्टी के अवैध उत्खनन मुरूम पर वाहन मालिक लालसिह पिता जीतमल निवासी सावन तहसील व जिला नीमच पर 27250 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2250 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर द्वारा खनि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिरोपित जुर्माना राशि 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने की पुष्टि पर ही जप्तशुदा वाहन मुक्त किए जाएं।
और खबरे
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM
बरडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...
June 17, 2026 03:40 PM
कृति संस्था ने महाराणा प्रताप को किया नमन, वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया याद...
June 17, 2026 03:38 PM
जावद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी व खंडा पत्थर ले जा रहे 3 वाहन जब्त...
June 17, 2026 03:35 PM
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित..
June 17, 2026 03:32 PM
प्रशासन आपके द्वार, कल 18 जून को कजार्डा में रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक की यात्री बस से पहुचेंगे, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण....
June 17, 2026 03:31 PM
32 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त...
June 17, 2026 03:29 PM
एक साल से फरार नाबालिग बालिका अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से रामपुरा पुलिस को मिली सफलता..
June 17, 2026 03:27 PM
बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 28,194 की वसूली, संभागीय निरीक्षण दल ने 120 क्विंटल गेहूं से भरे वाहन को पकड़ा...
June 17, 2026 03:24 PM
सैलाना में गौवंश के हत्या कर अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, ढाई घंटे तक रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे जाम, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी, सुबह 8 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल पहुंचे घटनास्थल..
June 17, 2026 03:22 PM
25 टन अवैध बजरी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो चालक गिरफ्तार...
June 17, 2026 03:20 PM
गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा चरागाह भूमि संरक्षण हेतु सूचना बोर्ड स्थापित..
June 17, 2026 03:18 PM
यूनेस्को प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से की शिष्टाचार भेंट, सेवा और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा...
June 17, 2026 03:16 PM