सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
Updated : June 17, 2026 04:04 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को शहर के विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया और निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य करने में विफल रहा है। उनका कहना था कि आयोग केंद्र की भाजपा सरकार के प्रभाव में काम कर रहा है,जिससे संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के साथ अलग व्यवहार किया जा रहा है,जबकि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित होना आवश्यक है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आयोग पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने के आरोप लगते हैं,तो इससे आम जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान विजय टॉकीज चौराहे पर कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया तथा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। बाद में चुनाव आयोग का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।इस अवसर पर युवक कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेश यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार यादव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा सोमिल सोनी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रजत जैन, भानु प्रताप सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह तोमर, संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, राकेश अहीर, संजीव पगारिया, हरीश दुआ, बाबू सलीम, महेश वीरवाल, मुकेश कालरा, ओम शर्मा, राकेश सोनगर, भारत सिंह अहीर, मनोहर अम्ब, सोनू यादव,हिदायत उल्लाहखान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और खबरे
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM
बरडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...
June 17, 2026 03:40 PM
कृति संस्था ने महाराणा प्रताप को किया नमन, वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया याद...
June 17, 2026 03:38 PM
जावद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी व खंडा पत्थर ले जा रहे 3 वाहन जब्त...
June 17, 2026 03:35 PM
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित..
June 17, 2026 03:32 PM
प्रशासन आपके द्वार, कल 18 जून को कजार्डा में रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक की यात्री बस से पहुचेंगे, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण....
June 17, 2026 03:31 PM
32 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त...
June 17, 2026 03:29 PM
एक साल से फरार नाबालिग बालिका अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से रामपुरा पुलिस को मिली सफलता..
June 17, 2026 03:27 PM
बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 28,194 की वसूली, संभागीय निरीक्षण दल ने 120 क्विंटल गेहूं से भरे वाहन को पकड़ा...
June 17, 2026 03:24 PM
सैलाना में गौवंश के हत्या कर अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, ढाई घंटे तक रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे जाम, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी, सुबह 8 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल पहुंचे घटनास्थल..
June 17, 2026 03:22 PM
25 टन अवैध बजरी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो चालक गिरफ्तार...
June 17, 2026 03:20 PM
गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा चरागाह भूमि संरक्षण हेतु सूचना बोर्ड स्थापित..
June 17, 2026 03:18 PM
यूनेस्को प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से की शिष्टाचार भेंट, सेवा और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा...
June 17, 2026 03:16 PM