lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है - प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, योग दिवस पर बोहेड़ा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास...

  Updated : June 21, 2026 01:25 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ीसादड़ी। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोहेड़ा में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दे रही है। विद्यालयों में योग के नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा एवं नानालाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग शिक्षक जगदीश शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। योग हमें संयम, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले, तो वह न केवल शारीरिक रूप से निरोग रहेगा, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, चिकित्सा कर्मी, शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र बुनकर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी ने मतदाता जागरूकता के तहत "योग भी और वोट भी" की सभी को शपथ दिलाई। "करेंगे योग, रहेंगे निरोग" के संकल्प के साथ योग कार्यक्रम का समापन हुआ। बड़ीसादड़ी एवं बोहेड़ा के अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के डॉ. आलम अली, प्रशासक गोपाल मालू, शारीरिक शिक्षक रतनलाल डांगी, नरेश मालू, प्रदीप वैष्णव, तेजपाल जणवा, सुरेश चंद्र डांगी तथा नानालाल जणवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रशासक गोपाल मालू की ओर से सभी योग साधकों के लिए विशेष अल्पाहार की व्यवस्था की गई। उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मियों एवं ग्रामीणों को देशी गाय के शुद्ध घी से निर्मित जलेबी तथा गोमाता के केसर एवं बादाम मिश्रित पौष्टिक दूध का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। इस आत्मीय आतिथ्य ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा सभी प्रतिभागियों ने इसकी मुक्त कंठ से सराहना की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अफीम किसानों का हल्लाबोल, 8 सुत्रीय मांगों को लेकर 23 जून से निकलेगी जागृति रैली, चित्तौड़गढ़ में महाप्रड़ाव और आमरण अनशन की चेतावनी...

June 21, 2026 02:43 PM

भाजपा की वादाखिलाफी पर उबल रहा गांव-गांव आक्रोश,विधायक सकलेचा के बाद अब किसकी बारी - तरुण बाहेती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष का जावद मामले में भाजपा पर तीखा हमला...

June 21, 2026 02:18 PM

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न.....

June 21, 2026 01:32 PM

योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है - प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, योग दिवस पर बोहेड़ा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास...

June 21, 2026 01:25 PM

रामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्त...

June 21, 2026 01:24 PM

रोटरी क्लब मनासा की नई कार्यकारिणी 2026-27 घोषित, दिनेश वधवा अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी सचिव, राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष...

June 21, 2026 01:21 PM

नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, दो केंद्रों पर 926 में से 845 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा....

June 21, 2026 12:31 PM

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन....

June 21, 2026 12:17 PM

6 माह से फरार NDPS तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा मामले में पुलिस को मिली सफलता...

June 21, 2026 12:15 PM

अवैध मादक पदार्थ 4 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त...

June 21, 2026 12:14 PM

पशुपतिनाथ मंदिर के पास सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

June 21, 2026 12:06 PM

एकल अभियान संच केली का योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न....

June 21, 2026 12:00 PM

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बांगरेड़ में गरमाया माहौल, ग्रामीणों के विरोध से घिरे विधायक सखलेचा, कार्यक्रम बीच में छोड़ लौटे, वीडियो वायरल....

June 21, 2026 11:21 AM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...

June 21, 2026 11:13 AM

किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...

June 21, 2026 10:55 AM

जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....

June 21, 2026 10:50 AM

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..

June 21, 2026 10:25 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...

June 21, 2026 10:17 AM

भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...

June 21, 2026 09:51 AM