शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...
Updated : June 21, 2026 11:13 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में21 जून को सुबह 7 बजे गांधी वाटिका में विश्व योग दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। शुप्रभात योग मित्र मंडल के योग गुरु शिव माहेश्वरी दिलीप चौधरी,अध्यक्ष अनिल सिंहल ने बताया कि शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को योग क्रिया का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभ की जानकारी दी। वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है जिसका उद्देश्य भारतीयों में योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाना है उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में शुभप्रभात योग मित्र मंडल निरंतर सक्रिय सहभागिता निभाता आ रहा है योग प्रशिक्षकों सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर आगामी योग दिवस के लिए अभ्यास किया।विगत27 साल से योग गांधी वाटिका में चल रहा है एवं हजारों की संख्या में योग के माध्यम से लोग योग करके स्वस्थ लाभ लेकर जीवन बिता रहे हैं एवं प्रतिदिन लगभग 110 के आसपास महिला एवं पुरुष योग करते हैं सुबह 6 से 7:15 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होता है ।योग दिवस उत्साह धूमधाम से मनाया । विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का प्रमुख आधार होता है इसलिए जीवन में प्रतिदिन योग करते रहना चाहिए। वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चोपड़ा ने कहा कि नियमित योगासन के योग से अनेक रोग ठीक हो सकते हैं। गांधी वाटिका विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी नगर पालिका के सहयोग से पूरा प्रयास करेंगे। तेजस्वी महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भोलेनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित योग युक्त नृत्य प्रस्तुत किया गया। एडिशनल एसपी श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग महत्वपूर्ण क्रिया है इस जीवन में आत्मसात करें तो व्यक्ति सदैव निरोगी रहता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के द्वारा भारतीय संस्कृति परंपरा का सांस्कृतिक नृत्य भी योग पर प्रस्तुत किया । योग के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था , आतिशबाजी तथा जूस का वितरण किया ।
और खबरे
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन....
June 21, 2026 12:17 PM
6 माह से फरार NDPS तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा मामले में पुलिस को मिली सफलता...
June 21, 2026 12:15 PM
अवैध मादक पदार्थ 4 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त...
June 21, 2026 12:14 PM
पशुपतिनाथ मंदिर के पास सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 12:06 PM
एकल अभियान संच केली का योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न....
June 21, 2026 12:00 PM
बांगरेड़ में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों के विरोध का सामना, कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटे, वीडियो वायरल...
June 21, 2026 11:21 AM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...
June 21, 2026 11:13 AM
किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
June 21, 2026 10:55 AM
जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....
June 21, 2026 10:50 AM
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..
June 21, 2026 10:25 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...
June 21, 2026 10:17 AM
भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...
June 21, 2026 09:51 AM
नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन बना यादगार, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां - पूल पार्टी से स्नेहभोज तक हर आयोजन में दिखा उत्साह, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया दम...
June 21, 2026 09:49 AM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...
June 21, 2026 09:46 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
June 21, 2026 09:43 AM
जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...
June 21, 2026 09:33 AM
आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 04:45 AM
योग से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा परिसर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास....
June 21, 2026 03:38 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने किया योग...
June 21, 2026 03:33 AM