जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...
Updated : June 21, 2026 09:33 AM
विनोद सांवला जीरन हरवार
घटना
जीरन। नगर परिषद की किले परिसर स्थित बगीची में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर नगरवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में जीरन थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपकर क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया कि किलेश्वर महादेव मंदिर, जीरन का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन सुबह से रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 1008 अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी निरंतर चल रहा है, जिससे दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।
नगरवासियों का आरोप है कि मंदिर और शक्तिपीठ के पास स्थित नगर परिषद की बगीची में दोपहर एवं देर रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां कुछ लोग खुलेआम नशा करते हैं तथा अभद्र भाषा और अशोभनीय व्यवहार से माहौल खराब करते हैं। इससे महिलाओं, युवतियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को असुरक्षा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि देर रात धार्मिक कार्यक्रमों से लौटने वाले श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र टिप्पणियों जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चिन्हित समय पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। नगरवासियों ने कहा कि इस जनहित के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा और धार्मिक स्थलों का वातावरण सुरक्षित बना रहेगा।
और खबरे
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...
June 21, 2026 11:13 AM
किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
June 21, 2026 10:55 AM
जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....
June 21, 2026 10:50 AM
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..
June 21, 2026 10:25 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...
June 21, 2026 10:17 AM
भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...
June 21, 2026 09:51 AM
नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन बना यादगार, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां - पूल पार्टी से स्नेहभोज तक हर आयोजन में दिखा उत्साह, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया दम...
June 21, 2026 09:49 AM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...
June 21, 2026 09:46 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
June 21, 2026 09:43 AM
जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...
June 21, 2026 09:33 AM
आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 04:45 AM
योग से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा परिसर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास....
June 21, 2026 03:38 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने किया योग...
June 21, 2026 03:33 AM
48 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 2.50 करोड़ की चोरी का खुलासा, सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट, आईफोन और मोटरसाइकिल सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद...
June 21, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 21, 2026 03:10 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 21, 2026 03:10 AM
इंदौर गए दंपति के सूने मकान में चोरी, 18-19 जून की दरमियानी रात चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने..
June 20, 2026 05:39 PM
नशामुक्त भारत सप्ताह, शराब पीकर बस चलाने वाले चालक पर कार्रवाई, बस जब्त...
June 20, 2026 04:22 PM
नीमच जिले के थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...
June 20, 2026 04:19 PM