आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
Updated : June 21, 2026 04:45 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मध्य प्रदेश इकाई के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 115.160 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है तथा इसके अवैध परिवहन में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीबीएन नीमच द्वारा विकसित विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि झारखंड पंजीकरण संख्या वाली एक हुंडई क्रेटा कार में भारी मात्रा में अवैध अफीम को गुवाहाटी से जोधपुर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच के अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर दिनांक 19 जून, 2026 को तैनात किया गया। प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर लगभग 2,000 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कड़ी निगरानी एवं सतत सर्विलांस रखा गया। संदिग्ध वाहन की सफल पहचान के उपरांत सीबीएन अधिकारियों ने दिनांक 20 जून, 2026 की प्रातःकालीन बेला में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा पर उक्त हुंडई क्रेटा कार को उसके चालक सहित रोक लिया। इसके पश्चात् वाहन की तलाशी स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस अधिनियम) के प्रावधानों के अनुरूप ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में रखी तीन बोरियों से कुल 109 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 115.160 किलोग्राम अफीम पाई गई। यह भी पाया गया कि तस्करों द्वारा अफीम की गंध को छिपाने के उद्देश्य से वाहन के अंदर भारी मात्रा में इत्र (परफ्यूम) का छिड़काव किया गया था। आरोपी को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है तथा जब्त की गई अफीम एवं हुंडई क्रेटा कार को आगे की वैधानिक कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि उक्त मादक पदार्थ की तस्करी गुवाहाटी से जोधपुर की ओर की जा रही थी। इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा स्रोत से गंतव्य तक सम्पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो - मध्य प्रदेश इकाई द्वारा चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक कुल 69 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं तथा 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीबीएन भविष्य में भी खुफिया सूचनाओं पर आधारित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और देशभर में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
और खबरे
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...
June 21, 2026 11:13 AM
किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
June 21, 2026 10:55 AM
जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....
June 21, 2026 10:50 AM
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..
June 21, 2026 10:25 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...
June 21, 2026 10:17 AM
भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...
June 21, 2026 09:51 AM
नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन बना यादगार, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां - पूल पार्टी से स्नेहभोज तक हर आयोजन में दिखा उत्साह, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया दम...
June 21, 2026 09:49 AM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...
June 21, 2026 09:46 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
June 21, 2026 09:43 AM
जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...
June 21, 2026 09:33 AM
आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 04:45 AM
योग से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा परिसर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास....
June 21, 2026 03:38 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने किया योग...
June 21, 2026 03:33 AM
48 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 2.50 करोड़ की चोरी का खुलासा, सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट, आईफोन और मोटरसाइकिल सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद...
June 21, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 21, 2026 03:10 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 21, 2026 03:10 AM
इंदौर गए दंपति के सूने मकान में चोरी, 18-19 जून की दरमियानी रात चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने..
June 20, 2026 05:39 PM
नशामुक्त भारत सप्ताह, शराब पीकर बस चलाने वाले चालक पर कार्रवाई, बस जब्त...
June 20, 2026 04:22 PM
नीमच जिले के थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...
June 20, 2026 04:19 PM