डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...
Updated : June 21, 2026 09:46 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नीमच द्वारा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत सोमवार, 22 जून को शहरवासियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, नीमच के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं एवं आमजन को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों और आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
आईएमए नीमच अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया एवं सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी उद्देश्य से आईएमए लगातार समाज के बीच स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
भारत विकास परिषद नीमच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता एवं सचिव सतीश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सीएसवी अग्रोहा भवन, गोमाबाई नेत्रालय मार्ग, नीमच का चयन किया गया है, ताकि शहर के अधिक से अधिक नागरिक आसानी से पहुंचकर इस आयोजन का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि परिषद सदैव समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और यह आयोजन भी जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का प्रथम सत्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रखा गया है। इस दौरान स्तन कैंसर (Breast Cancer) एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस सत्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. मनीष चमड़िया रहेंगे।
संयुक्त जानकारी में बताया गया कि प्रथम सत्र के बाद शाम 4:30 बजे से 4:45 बजे तक टी ब्रेक रखा गया है। इसके पश्चात द्वितीय सत्र शाम 4:45 बजे से 5:30 बजे तक महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के लिए आयोजित होगा।
दूसरे सत्र में उच्च रक्तचाप (Hypertension) एवं डायबिटीज (Diabetes) जैसे तेजी से बढ़ते रोगों पर विशेषज्ञ डॉ. अशोक जैन मार्गदर्शन देंगे। वे नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में सीपीआर (CPR) तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस विषय पर डॉ. विपुल गर्ग व्यावहारिक जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर का सही ज्ञान किसी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है।
डॉ. मनीष चमड़िया एवं डॉ. आदित्य भंडारी ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ लें और “जागरूक रहें, स्वस्थ रहें, जीवन बचाएं” संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
और खबरे
6 माह से फरार NDPS तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा मामले में पुलिस को मिली सफलता...
June 21, 2026 12:15 PM
अवैध मादक पदार्थ 4 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त...
June 21, 2026 12:14 PM
पशुपतिनाथ मंदिर के पास सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 12:06 PM
एकल अभियान संच केली का योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न....
June 21, 2026 12:00 PM
बांगरेड़ में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों के विरोध का सामना, कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटे, वीडियो वायरल...
June 21, 2026 11:21 AM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...
June 21, 2026 11:13 AM
किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...
June 21, 2026 10:55 AM
जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....
June 21, 2026 10:50 AM
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..
June 21, 2026 10:25 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...
June 21, 2026 10:17 AM
भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...
June 21, 2026 09:51 AM
नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन बना यादगार, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां - पूल पार्टी से स्नेहभोज तक हर आयोजन में दिखा उत्साह, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया दम...
June 21, 2026 09:49 AM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...
June 21, 2026 09:46 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
June 21, 2026 09:43 AM
जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...
June 21, 2026 09:33 AM
आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 21, 2026 04:45 AM
योग से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा परिसर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास....
June 21, 2026 03:38 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने किया योग...
June 21, 2026 03:33 AM
48 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 2.50 करोड़ की चोरी का खुलासा, सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट, आईफोन और मोटरसाइकिल सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद...
June 21, 2026 03:17 AM