lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

  Updated : June 21, 2026 09:43 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैम्‍पस स्थित मेंस क्‍लब में ग्रुप केंद्र नीमच के तत्‍वावधान में दिनांक 21 जून 2026, रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)" रही। यह थीम उम्र के हर पड़ाव में ऊर्जावान, स्‍वस्‍थ और सक्रिय रहने के लिए योग के महत्‍व को दर्शाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर सिपाही/जीडी अंकलेश कुमार ठाकुर ग्रुप केंद्र नीमच जो कि टी.ओ.टी. स्‍कूल सीआरपीएफ धर्मपुर से प्रशिक्षित हैं, ने क्रमबद्ध रूप से ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, मंडूकासन, नौकासन, शशांकासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ एवं लचीला बनाए रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करता है तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर एवं आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में श्री प्रमोद कुमार साहू कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच, डॉ0 संसृति शर्मा (स्‍पे.एम.ओ.), डॉ0 गोपाल जी गुप्‍ता (सी.एम.ओ.) संयुक्‍त अस्‍पताल नीमच सहित सभी राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं महिला कार्मिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 75 अधिकारियों, जवानों एवं महिला कार्मिकों ने सहभागिता की और सभी कार्मिकों ने अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में श्री शैलेंद्र थोरेचा उप कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए योगदान हेतु आभार व्‍यक्‍त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एकल अभियान संच केली का योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न....

June 21, 2026 12:00 PM

बांगरेड़ में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों के विरोध का सामना, कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटे, वीडियो वायरल...

June 21, 2026 11:21 AM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...

June 21, 2026 11:13 AM

किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...

June 21, 2026 10:55 AM

जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....

June 21, 2026 10:50 AM

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..

June 21, 2026 10:25 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...

June 21, 2026 10:17 AM

भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी...

June 21, 2026 09:51 AM

नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन बना यादगार, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां - पूल पार्टी से स्नेहभोज तक हर आयोजन में दिखा उत्साह, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया दम...

June 21, 2026 09:49 AM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज में आईएमए की पहल, कल होगी स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा, भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सहयोग से कैंसर, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और सीपीआर पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी...

June 21, 2026 09:46 AM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

June 21, 2026 09:43 AM

जीरन किले परिसर की नगर परिषद बगीची में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नागरिकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग...

June 21, 2026 09:33 AM

आगरा-जयपुर हाईवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 115.160 किलो अवैध अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 21, 2026 04:45 AM

योग से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा परिसर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास....

June 21, 2026 03:38 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने किया योग...

June 21, 2026 03:33 AM

48 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 2.50 करोड़ की चोरी का खुलासा, सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट, आईफोन और मोटरसाइकिल सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद...

June 21, 2026 03:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 21, 2026 03:10 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 21, 2026 03:10 AM

इंदौर गए दंपति के सूने मकान में चोरी, 18-19 जून की दरमियानी रात चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने..

June 20, 2026 05:39 PM