FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर...

  Updated : July 20, 2026 11:44 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने की जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सात प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत जिले में अफीम, गांजा एवं भांग की अवैध खेती की सघन निगरानी, अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की नियमित समीक्षा, स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रमों का संचालन, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण, नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा नशा प्रभावित क्षेत्रों (हॉट स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, नशे की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस तंत्र विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भादौरिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, मनोवैज्ञानिक एवं नशा मुक्ति केंद्र से श्री जीवन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत (यज्ञ हवन) 22 को...

July 20, 2026 02:47 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से भीलवाड़ा वासियों को मिलेगा वयोश्री योजना का लाभ....

July 20, 2026 02:33 PM

स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में कराएं पुलिस वेरिफिकेशन, नहीं तो होगी कार्रवाई..

July 20, 2026 02:17 PM

रावे के विद्यार्थियो को सिखाया खेती करने का प्रायोगिक तरीका...

July 20, 2026 01:47 PM

केन्द्र सरकार की तानाशाही के विरोध में आम आदमी पार्टी ने निकाला पैदल विरोध मार्च...

July 20, 2026 12:59 PM

नेतावलगढ़ पाछली स्कूल में विदाई समारोह, जितेंद्र कुमार मीणा का कोटा स्थानांतरण...

July 20, 2026 12:36 PM

डीएसटी व मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट व पिकअप जब्त..

July 20, 2026 11:56 AM

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर...

July 20, 2026 11:44 AM

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश....

July 20, 2026 11:43 AM

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी बैठक कल...

July 20, 2026 11:42 AM

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड...

July 20, 2026 11:42 AM

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला...

July 20, 2026 11:41 AM

नशे के खिलाफ एकजुट हुए 200 कर्मचारी, धानुका फैक्ट्री में बनाई मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ....

July 20, 2026 08:37 AM

दोहरे हत्याकांड व डकैती के मामले में 8 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार...

July 20, 2026 08:31 AM

गायत्री परिवार मनासा ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 600 सीडबॉल का रोपण किया...

July 20, 2026 06:15 AM

नीमच-सिंगोली मार्ग पर विकास के नाम पर धूल और गड्ढे, डीकैन में जन आक्रोश, सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी खोली पोल...

July 20, 2026 06:10 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: चौथे दिन 1,300 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 8.30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँची मध्यप्रदेश पुलिस

July 20, 2026 05:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 20, 2026 05:25 AM

कनावटी जेल के 468 कैदियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आयोजन...

July 19, 2026 04:26 PM