FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चलती पिकअप का तिरपाल काटकर चने के कट्टे उतारे- जाट क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लगातार बढ रही लूट की घटनाओ से आक्रोशित ग्रामीणों में भय व दहशत का वातावरण...

  Updated : July 20, 2026 03:13 PM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  घटना

रतनगढ़/जाट: जाट थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है।बेखौफ चोर लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं।कि अब वे पुलिस गश्त को भी ठेंगा दिखाते हुए चलती गाड़ियों को भी अपना निशाना बनाने से नही डर रहे हैं।रविवार देर रात क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमे शातिर बदमाशों ने चलती पिकअप गाड़ी का तिरपाल काटकर उसमें लदे चने के कट्टे पार कर दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विस्तृत जानकारी के अनुसार ​बेंगू का व्यापारी महावीर दक अपनी पिकअप गाड़ी RJ 06 GB 4289 में चना भरकर नीमच मंडी जा रहा था।जब उनका वाहन गोल डूंगरी से करीब 1 कि. मी.आगे किरता मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात लुटेरे चलती गाड़ी पर चढ़ गए।बदमाशों ने वाहन का तिरपाल फाड़ा और अंदर से चने से भरी 5 बोरियां नीचे गिराकर लूट लीं।
​वाहन चालक को बोरियों के नीचे गिरने की आहट पर शक हुआ।इसके बाद जब वह किरता गांव पहुंचा और गाड़ी की जांच की,तो तिरपाल फटा हुआ मिला।और चने की 5 बोरियां गायब थीं।घटना की जानकारी तुरंत वाहन मालिक द्वारा जाट पुलिस चौकी को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 15 दिनों में लूट की 4 बड़ी घटनाएं-बना अपराधियों का सेफ जोन - जाट से गोल डूंगरी- किरता मार्ग पिछले पिछले कुछ समय से अपराधियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। महज 15 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में वारदातों की झड़ी लग गई है।सबसे बड़ी विशेष बात यह है।कि जिस जगह वारदाते हुई वहां मोबाइल का टावर नहीं मिलता लूट एवं लूट की घटनाओं के प्रयास का सिलसिलेवार ब्यौरा ताजा मामला महावीर दक की पिकअप से चने से भरी 5 बोरियों की लूट,चार दिन पूर्व नीमच से जाट आते समय व्यापारी बाबूलाल कच्छारा की पिकअप से देशी घी के कार्टूनों की चोरी,डोराई से कोमल पिता शोभालाल चोरड़िया
नीमच मंडी जाते समय पिकअप वाहन से तिल्ली के भरे हुए 6 कट्टों की चोरी,इसी मार्ग पर बेगू के एक अन्य व्यापारी मनोज कच्छारा के चिया सीड (Chia Seeds) की बोरियां उतारने की वारदात। ग्रामीणों एवं राहगीरों में भारी आक्रोश और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान - क्षेत्र में लगातार हो रही इन वारदातों ने आमजन की नींद उड़ा दी है।ग्रामीणों व राहगीरों का आरोप है। कि जाट चोकी पुलिस की लचर गश्त और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।​अगर यही किसी मादक पदार्थ तस्करी का मामला होता तो पुलिस तत्काल अपराधियों की जड़ तक पहुंच जाती।इन वारदातों के अलावा गत माह भी कई बड़ी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।जिसमे दिनांक​ 24 व 25 जून की मध्यरात्रि लुहारिया जाट और डाबड़िया में किसान देविलाल गुर्जर के घर बदमाशों ने चाकू और बंदूक की नोक पर खूनी संघर्ष कर लाखों की नगद राशि व जेवरात लूटे व ​27 व 28 जून की रात दुकानदार रोहित शर्मा के घर में भी इसी प्रकार की दुस्साहसिक लूट को अंजाम दिया गया।हाल ही तीन चार दिन पहले भी लुहारिया जाट में कुवैत से लौटे एक युवक के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 70 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लुट ली। आंदोलन की राह पकड़ेंगे ग्रामीण- ​खेरमालिया और किरता मार्ग पर हुई इन वारदातों ने पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों मे चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में पुलिस गश्त को प्रभावी नहीं बनाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जनता अब दहशत के साये से बाहर निकलकर भयमुक्त जीवन जीने की गुहार लगा रही है। अब देखना यह है।कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 21, 2026 04:04 AM

चलती पिकअप का तिरपाल काटकर चने के कट्टे उतारे- जाट क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लगातार बढ रही लूट की घटनाओ से आक्रोशित ग्रामीणों में भय व दहशत का वातावरण...

July 20, 2026 03:13 PM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत (यज्ञ हवन) 22 को...

July 20, 2026 02:47 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से भीलवाड़ा वासियों को मिलेगा वयोश्री योजना का लाभ....

July 20, 2026 02:33 PM

स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में कराएं पुलिस वेरिफिकेशन, नहीं तो होगी कार्रवाई..

July 20, 2026 02:17 PM

रावे के विद्यार्थियो को सिखाया खेती करने का प्रायोगिक तरीका...

July 20, 2026 01:47 PM

केन्द्र सरकार की तानाशाही के विरोध में आम आदमी पार्टी ने निकाला पैदल विरोध मार्च...

July 20, 2026 12:59 PM

नेतावलगढ़ पाछली स्कूल में विदाई समारोह, जितेंद्र कुमार मीणा का कोटा स्थानांतरण...

July 20, 2026 12:36 PM

डीएसटी व मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट व पिकअप जब्त..

July 20, 2026 11:56 AM

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर...

July 20, 2026 11:44 AM

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश....

July 20, 2026 11:43 AM

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी बैठक कल...

July 20, 2026 11:42 AM

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड...

July 20, 2026 11:42 AM

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला...

July 20, 2026 11:41 AM

नशे के खिलाफ एकजुट हुए 200 कर्मचारी, धानुका फैक्ट्री में बनाई मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ....

July 20, 2026 08:37 AM

दोहरे हत्याकांड व डकैती के मामले में 8 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार...

July 20, 2026 08:31 AM

गायत्री परिवार मनासा ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 600 सीडबॉल का रोपण किया...

July 20, 2026 06:15 AM

नीमच-सिंगोली मार्ग पर विकास के नाम पर धूल और गड्ढे, डीकैन में जन आक्रोश, सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी खोली पोल...

July 20, 2026 06:10 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: चौथे दिन 1,300 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 8.30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँची मध्यप्रदेश पुलिस

July 20, 2026 05:26 AM