कलेक्टर ने जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश..
Updated : July 21, 2026 10:05 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच, 21 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे जनसुनवाई में धोकलखेड़ा के कवरलाल ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, नयागांव के सत्तू धाकड़ ने गौचर भूमि एवं नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाने, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमार ने निजी भूमि पर जबरन रास्ता निकालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा दुधलाई की रुकमणबाई ने अपनी भूमि पर कब्जा एवं विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आरबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नीमच के छात्र पुष्कर अहिरवार ने लंबित छात्रवृत्ति स्वीकृत कराने, बघाना के यूनुस कुरैशी ने पुत्र द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में कार्रवाई करने तथा कंजार्डा की अन्नुबाई ने अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बरथून के अनिरुद्ध बैरागी ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर मंदिर भूमि पर पुनः अतिक्रमण किए जाने, देवरी पड़दा के प्रहलाद सिंह बंजारा ने सरपंच पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा स्कीम क्रमांक-9, नीमच की मीना सोलंकी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए इसके अतिरिक्त आंत्री बुजुर्ग के ओमप्रकाश, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमावत, जाट के मोहम्मद मुबारिक, नीमच केंट के ख्यालीराम, नीमच सिटी के दिलीप कुमार, नयागांव के दिनेश एवं राजू धाकड़, नीमच के अनुराग जोशी, कुकड़ेश्वर की ललिता तंबोली, कंजार्डा के मदनलाल सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
और खबरे
वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....
July 21, 2026 01:59 PM
एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 21, 2026 01:31 PM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...
July 21, 2026 01:25 PM
रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....
July 21, 2026 01:19 PM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक कल...
July 21, 2026 01:07 PM
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व शुरू, जैन समाज में उल्लास 29 जुलाई तक चलेंगे विधान....
July 21, 2026 01:03 PM
सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन, रामस्नेही संत 108 चोकस राम मुनि का 23 जुलाई को चातुर्मास हेतु होगा मंगल प्रवेश..
July 21, 2026 12:57 PM
महंत योगी महावीर नाथ महाराज का नीमच आगमन समाज सेवी अशोक अरोरा के निवास पर साधु-संतों का हुआ भव्य स्वागत, सनातन धर्म रक्षा का लिया संकल्प...
July 21, 2026 12:26 PM
इनरव्हील क्लब नीमच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सिम्मी सलूजा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी...
July 21, 2026 11:49 AM
विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग..
July 21, 2026 11:39 AM
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की....
July 21, 2026 11:36 AM
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को..
July 21, 2026 11:13 AM
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया गया सुगम, शिकायत का हुआ निराकरण....
July 21, 2026 11:10 AM
पंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को....
July 21, 2026 11:09 AM
मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता, एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त...
July 21, 2026 11:03 AM
कुछ घंटों की लापरवाही... किसी बेटी का पूरा जीवन बर्बाद कर सकती है – लाडो सेवा फाउंडेशन...
July 21, 2026 10:59 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 446 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त...
July 21, 2026 10:53 AM
दो अलग-अलग कार्रवाई में बस्सी व बेगूं थाना पुलिस ने 85 किलो 707 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा किया जब्त...
July 21, 2026 10:51 AM
सीबीएन की डबल स्ट्राइक, मंदसौर-नीमच से 1093 किलो डोडाचूरा जब्त, चक्की, अर्टिगा कार व बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार..
July 21, 2026 10:48 AM