लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने वाले वाहन चालक को 02 वर्ष की सजा...
Updated : July 21, 2026 10:09 AM
DESK NEWS
घटना
नीमच :- श्रीमान् विशाल खाड़े, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर मोटरसायकल को टक्कर मारकर मोटरसायकल सवार महिला की मृत्यु कारित करने एवं अन्य को घोर उपहति व उपहति कारित करने वाले आरोपी गणेशलाल पिता मिश्रीलाल रायका, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम पालडी, तहसील-आसीन्द, जिला भीलवाडा (राजस्थान) को धारा 304ए भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 5000रू. अर्थदण्ड, धारा 338 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 279 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 माह के सश्रम कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 08 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 09.01.2018 की दोपहर के लगभग 4 बजे मनासा-नीमच रोड़ स्थित जवासा पुलिया के पास की हैं। घटना दिनांक को महेश नागदा उसकी मोटरसाईकिल से उसकी पत्नी शिवकन्याबाई व पुत्री दिशु एवं पुत्र अथर्व के साथ अल्हेड़ से रेवली देवली जा रहा था, कि जवासा पुलिया के पास सामने से नीमच तरफ से आरोपी ने टैंकर को तेजगति व लापरवाहीपर्वूक चलाकर लाकर उनकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी, जिससे महेश के कंधे में फ्रैक्चर हो गया था व पुत्री दिशु को चोटे आई व पत्नी शिवकन्याबाई की सर पर चोट आने से मृत्यु हो गई। थाना नीमच सिटी में घटना का मर्ग कायम किया गया तथा मर्ग जाँच उपरांत आरोपी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना के पश्चात् अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में आहतगण, चश्मदीद साक्षीगण एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री पारस मित्तल, एडीपीओ द्वारा की गई।
और खबरे
वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....
July 21, 2026 01:59 PM
एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 21, 2026 01:31 PM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...
July 21, 2026 01:25 PM
रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....
July 21, 2026 01:19 PM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक कल...
July 21, 2026 01:07 PM
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व शुरू, जैन समाज में उल्लास 29 जुलाई तक चलेंगे विधान....
July 21, 2026 01:03 PM
सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन, रामस्नेही संत 108 चोकस राम मुनि का 23 जुलाई को चातुर्मास हेतु होगा मंगल प्रवेश..
July 21, 2026 12:57 PM
महंत योगी महावीर नाथ महाराज का नीमच आगमन समाज सेवी अशोक अरोरा के निवास पर साधु-संतों का हुआ भव्य स्वागत, सनातन धर्म रक्षा का लिया संकल्प...
July 21, 2026 12:26 PM
इनरव्हील क्लब नीमच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सिम्मी सलूजा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी...
July 21, 2026 11:49 AM
विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग..
July 21, 2026 11:39 AM
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की....
July 21, 2026 11:36 AM
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को..
July 21, 2026 11:13 AM
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया गया सुगम, शिकायत का हुआ निराकरण....
July 21, 2026 11:10 AM
पंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को....
July 21, 2026 11:09 AM
मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता, एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त...
July 21, 2026 11:03 AM
कुछ घंटों की लापरवाही... किसी बेटी का पूरा जीवन बर्बाद कर सकती है – लाडो सेवा फाउंडेशन...
July 21, 2026 10:59 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 446 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त...
July 21, 2026 10:53 AM
दो अलग-अलग कार्रवाई में बस्सी व बेगूं थाना पुलिस ने 85 किलो 707 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा किया जब्त...
July 21, 2026 10:51 AM
सीबीएन की डबल स्ट्राइक, मंदसौर-नीमच से 1093 किलो डोडाचूरा जब्त, चक्की, अर्टिगा कार व बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार..
July 21, 2026 10:48 AM