वृक्ष बिना न पानी बरसे,बिन पानी सब प्राणी तरसें, धरती मां का वंदन कर, पर्यावरण मित्रो ने पोंधे रोपित कर किया प्रकृति का श्रंगार, वृक्ष हमारे जीवनदाता है , प्रकृति को संवारना हम सभी का दायित्व है - डॉ यशवंत पाटीदार...
सामाजिक

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : June 22, 2025 05:11 PM

नीमच/ आओ मिलकर पेड़ लगाए धरती को फिर स्वर्ग बनाएं के उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पौधा रोपण अभियान कार्य में जुटी हुई है संस्था सदस्यों द्वारा अब तक 60 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है, संस्था सदस्यों द्वारा रोपित पोधो को छोटे बच्चों की तरह पेड़ बनने तक देखभाल की जाती है यही कारण है कि संस्था द्वारा अब तक रोपित पोंधे शत प्रतिशत जीवित रहते हैं, वर्षाकाल के प्रारंभ होते ही पर्यावरण मित्रों ने प्रकृति को संवारने के लिए धरती मां का वंदन कर हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार 25 पोंधे नीम पीपल,बरगद आम आदि के पोंधे समाज सेवी, पर्यावरण प्रेमी, संस्था संरक्षक डॉ यशवंत पाटीदार के मुख्य अतिथि में पोंधे रोपित कर धरती मां का किया श्रंगार , इस अवसर पर डॉ यशवंत पाटीदार ने कहा कि बढ़ते तापमान एवं ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है,पेड़ पौधे हमारे जीवन साथी है इनके बिना जीवन जीना संभव नहीं है, वृक्ष हमें जीवन जीने के लिए शुद्ध वायु आक्सीजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए फल फूल ओषधि भी प्रदान करते हैं, आने वाली पीढ़ी के सुखद जीवन के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर धरती मां को संवारना होगा, इस अवसर पर संस्था संरक्षक अजय भटनागर ने भी संस्था द्वारा अब तक कहां कहां पोंधे रोपित किए गए कि जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के सभी सदस्य गण नि स्वार्थ भावना से पर्यावरण संरक्षण के सेवा कार्य में जुटे रहते हैं छोटे छोटे पोंधे रोपित कर उनकी बच्चे की तरह देखभाल करते हैं चाहे भीषण गर्मी हो या सर्दी बरसते पानी में भी पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटे रहते हैं यही कारण है कि अब तक 60 हजार से अधिक पोंधे रोपित पेड़ बनाने में कामयाब रहे हैं, इस अवसर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष तत्कालीन जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मुख्य अतिथि एवं उनके मार्गदर्शन में संस्था सदस्यों द्वारा विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में 60 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार,छायादार, फुलदार,ओषधि युक्त 1251पोंधे रोपित किए गए थे जो वर्तमान में शत प्रतिशत जीवित रहकर हरे भरे लहलहाते धरती मां का श्रंगार कर रहे हैं, इस अवसर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है,जल जंगल और जमीन प्रकृति के गहने है जो प्राणी जगत के जीवन के लिए अति आवश्यक है, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकास की अंधाधुंध में चहुंओर ओर हरे भरे लहलहाते भारी भरकम पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा जा रहा जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ है, हमें अपने एवं आने वाली पीढ़ी के सुखद जीवन जीने के लिए प्रकृति को संवारने हेतु संकल्पित होना चाहिए, पेड़ पौधों की सुरक्षा के साथ ही जल संवर्धन में भी ध्यान देना होगा, आयोजित पौधा रोपण अभियान में मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक डॉ यशवंत पाटीदार,अजय भटनागर, इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, मनीष विजयवर्गीय, आरोग्य भारती के जिला महामंत्री आशीष सोनी,चाइल्ड रिलीफ़ मिशन फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुप सिंह चौधरी, गोपाल गोशाला के सचिव पारसमल पटवा, पर्यावरण मित्र निर्मल देव नरेला, पंकज पोरवाल, आकाश नागर,राजकुमार नरेला, शांतिलाल गुप्ता, पंकज खण्डेलवाल, तुषार सोनी सिद्धार्थ रांका,विशाल पोरवाल,सुश्री जुही रांका, नन्ही बालिकाएं अन्विका पाटीदार एवं नैनिका पाटीदार ने भी श्रमदान कर पोधा रोपण कार्य में सहभागिता निभाई, उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है,