श्री नवकार सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी घोषित....
सामाजिक

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : June 22, 2025 05:21 PM

नीमच। श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच ने 18 तारीख बुधवार को मिलन समारोह आयोजित कर वार्षिक सत्र 2025 -26 के लिए नई टीम का गठन किया! कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र की स्तुति से किया गया! तत्पश्चात ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा ने वर्तमान अध्यक्ष कृष्णा चेलावत, कोषाध्यक्ष स्नेहलता सहलोत व चयन समिति के सभी सदस्यों की सहमति से नवीन अध्यक्ष पद हेतु माया वीरवाल, उपाध्यक्ष ज्योति मोगरा, विनीता बम, सचिव भावना चौधरी, सहसचिव मीना दक, कोषाध्यक्ष अंजू जैन, सह कोषाध्यक्ष सुलभा दुग्गड को चयनित करते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया ! इस अवसर पर उपस्थित सभी निवृत्तमान पदाधिकारियों एवं ग्रुप के सभी सम्माननीय सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया!