ग्राम बालागज से हुए नाबालिग बालक के अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृत बालक को किया दस्तयाब, 2 गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त मारुती वेन भी जप्त,दुश्मनी वश हुवा था बालक का अपहरण....
Updated : July 05, 2024 09:42 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम बालागंज निवासी नाबालिक बालक का बीते कल कुछ लोगो ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे 4 टीमो का गठन कर नाबालिक अपह्रत बालक को भीलवाड़ा जिले से दस्तयाब किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयक्त वाहन को भी जप्त किया है।बालक के अपहरण के पीछे यह मामला सामने आया है कि आरोपी पक्ष की महिला से पीड़ित पक्ष के परिजन ने नातरा कर लिया था जिसपर से दोनों पक्षो में विवाद चल रहा था जिसका बदला लेने व रुपयों की मांग को लेकर आरोपी पक्ष ने दुश्मनी वश बालक का अपहरण किया था उक्त मामले का खुलासा करते हुवे एसपी श्री जायसवाल ने बताया कि 04.जुलाई2024 को थाना मनासा पर फरियादी मांगीलाल पिता अम्बालाल ओढ़ निवासी बालागंज ने सूचना दी कि उसका नाबालिग बालक विनोद (परिवर्तित नाम) जो कि बस स्टेण्ड बालागंज की किराना दुकान पर सामान लेने गया था तभी तीन व्यक्ति वेन लेकर आये व मेरे बालक विनोद (परिवर्तित नाम) को जबरन उठाकर ले गयें. पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा क्षेत्र में दिन दहाड़ें हुई अपहरण की घटना को गंभीरता से लिया जाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा,थाना प्रभारी मनासा एवं सायबर सेल नीमच को अपहरण की घटना के संबंध में पुलिस टीम को लगाने एवं घटना का शीघ्र खुलासा करने संबंधी निर्देश दिये गयें। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीमों का गठन किया किया जाकर अपहरणकताओं की पतारसी हेतु लगाया गया तथा सायबर सेल नीमच को मारूती वेन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों को मार्गदर्शन हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा व्यावसायिक दक्षता व तकनीकी साक्ष्यों का प्रयोग करते हुए राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के थाना बडलीयास क्षेत्र के ग्राम चांदगढ से आरोपीगण गोविन्द पिता मोडु ओढ उम्र 18 साल निवासी चॉदगढ व नारायण पिता मोडु ओढ उम्र 22 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलीयास जिला भीलवाडा राजस्थान के चंगुल से अपर्हत बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती वेन कं आरजे 08 युए 3974 को भी जप्त किया गया है। अपहृत बालक को दस्तयाब कराने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना बडलीयास जिला भीलवाडा पुलिस के आर 2140 विनोद गढवाल का विशेष योगदान रहा है।इस कार्यवाही में सायबर सेल नीमच से प्रआर प्रदीप शिन्दे मय सायबर टीम एवं आर 2140 विनोद गढवाल,थाना बडलीयास जिला भीलवाडा, थाना प्रभारी मनासा एवं उनकी टीम उनि निलेश सोलंकी, उनि तेजसिंह सिसोदिया, सउनि आनंद निशाद, आर. अनिल असवार,आर. दिपक सेन,आर. अनिल धाकड का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM