FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विवेक बिना सत्संग नहीं मिलता - आचार्य श्री जिन सुंदरसुरीजी मसा, प्रवचन में उमड़े श्रद्धालु भक्त.....

  Updated : July 08, 2024 03:50 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- बिना विवेक के सत्संग नहीं मिलता है और सत्संग के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। जिनवाणी को जीवन में आत्मसात किए बिना मोक्ष मार्ग नहीं मिलता है। संत दर्शन बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। संसार में रहते हुए यदि मनुष्य जन्म मिला है और यदि हमने पुण्य कर्म नहीं बढाए और पाप कर्म करते रहे तो हमें अगले जन्म में पशु योनि में जन्म लेना पड़ता है। यह बात आचार्य जिन सुंदर श्री जी महाराज साहब ने कहीं। वे भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के समीप जिन कुशल दादावाड़ी में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कलयुग में मनुष्य स्वार्थ में इतना डूब गया है कि आज आधुनिक युग में डॉक्टर ऑपरेशन के बहाने किडनी निकाल कर बेचने का पाप कर्म कर रहे हैं ।चिंता का विषय है ।पुण्य कर्मों को छोड़कर पाप कर्मों की ओर बढ़ने के कारण ही मनुष्य इस प्रकार के पाप कर्म करने की ओर अग्रसर हो रहा है। इसलिए हमें आने वाली युवा पीढ़ी और छोटे बच्चों को धार्मिक संस्कार पाठशाला से जोड़कर पुण्य के मार्ग की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देना चाहिए तभी आने वाला भविष्य सुसंस्कारित युवा पीढ़ी वाला होगा। सत्संग और साधु संतों के सानिध्य के अभाव में ही युवा वर्ग में विवेक नहीं उत्पन्न हो रहा है इसलिए बिना विवेक के मनुष्य पशु के समान होता है। आज परिवार विखंडित हो रहा है पति-पत्नी ,सास बहू, ननंद भोजाई ,देवरानी जेठानी और भाई-भाई में विचार नहीं मिल रहे हैं। अविवेक से पाप उत्पन्न होता है इसलिए सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। जिस व्यक्ति के जीवन में साधु संतों की अमृतवाणी का मार्गदर्शन मिलता रहता है वह व्यक्ति कभी भी पाप कर्म का अपराध नहीं करता है। मंदिर दर्शन पूजा विधान और दो पहिया वाहनों पर बैठने की मर्यादा शिष्टाचार का संस्कार अवश्य सीखना चाहिए। आधुनिक युग में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर अवश्य बनाया जा रहा है लेकिन सांसारिक व्यवहारिक ज्ञान के क्षेत्र में बच्चे आत्मनिर्भर नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि व्यवहारिक ज्ञान का संस्कार सिखाया ही नहीं जा रहा है चिंतन का विषय है। विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अवश्य होता है लेकिन उसमें संस्कार नीति का व्यवहार का ज्ञान नहीं होता है चिंतन का विषय है। आधुनिक युग में बेटियों को शिक्षा का ज्ञान तो प्रदान किया जा रहा है लेकिन बेटियों को घरेलू कार्य , स्वादिष्ट तथा निरोगी काया रखने वाला भोजन निर्माण आदि की कला के संस्कार नहीं सिखाये जा रहे हैं चिंता का विषय है। प्रवचन सुनना सबसे बड़ी आराधना होती है। मनुष्य जन्म में मिलने के बाद पांच इंद्रिया व शरीर स्वस्थ है तो हमें पुण्य कर्म करना चाहिए। पाप कर्म से सदैव बचना चाहिए तभी अगले जन्म में मानव जन्म मिलेगा। मनुष्य को पिछले जन्म के कर्मों का फल अगले जन्म में अवश्य मिलता है इसलिए सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए ।पाप कर्म से सदैव बचना चाहिए। पूर्व जन्म में हमने तपस्या साधना की उसी का परिणाम है कि हमें इस जन्म में मानव कुल मिला है। गाड़ी धन संपत्ति सोना चांदी सब यही संसार में रह जाएगा हमारे साथ सिर्फ हमारे पुण्य कर्म ही साथ जाएंगे इसलिए सदैव पुण्य कर्म करने की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पाप कर्मों से सदैव बचने का प्रयास करना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है और आत्मा को मोक्ष मिल सकता है। पुण्य के लिए परिश्रम और पुरुषार्थ करना चाहिए। पुण्य को बचाना है तो पुण्य को अपना बनाना चाहिए। सिद्धि
तपस्या अनमोल रत्न होती है। चातुर्मास के समय ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए इससे मन पवित्र रहता है और पाप कर्म कम होते हैं आचार्य श्री धर्म बोधी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि तीर्थ यात्रा में दर्शन और के साथ धर्म अध्यात्म का लाभ भी लेना चाहिए इसके बिना तीर्थ यात्रा अधूरी होती है ।तीर्थ में होने वाले पाप को रोकना होगा नहीं तो हमारे जीवन का कल्याण नहीं हो सकता है ।हम जीवन पर्यंत संकल्प लेवे कि जीवन में कभी भी तीर्थ यात्रा में मजदूर डोली का उपयोग नहीं करेंगे और जीव दया का पालन सदैव करेंगे।श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर श्रीसंघ नीमच में चातुर्मास के लिए पूज्य आचार्य भगवंत श्री जिनसुंदर सुरिजी मसा एवं पूज्य आचार्य भगवंत श्री धर्मबोधी सुरीजी मसा आदि ठाणा 8 का सानिध्य मिला। आचार्य भगवंत के प्रवचन एवं धर्मसभा हुई। धर्म सभा में पूज्य आचार्य भगवंत ने कहा कि उनकी श्रीसंघ में सामूहिक सिद्धितप एवं अन्य तपस्याए कराने की भावना है।सामूहिक सिद्धितप जिनको भी करने की भावना हो तो उसके अभिमंत्रित पास आचार्य श्री द्वारा रवि पुष्य मुहूर्त के दिन से पास देना प्रारंभ किए गए। भीड़भंजन श्रीसंघ में चातुर्मास करने के लिए दो-दो आचार्य भगवंत, पन्यास रुचि विजय जी मसा, नय बोधी विजय जी मसा, मुनि कृपा रुचि विजय जी मसा, चंद्र प्रेम विजय जी मसा, दया निधान विजय जी मसा, देवार्य विजय जी मसा भगवंत एवं 8 साधु भगवंतों के दर्शन वंदन का लाभ नीमच वासियों को मिला।और उसके बाद दादावाड़ी में प्रवचन का धर्म लाभ लिया। सभा का संचालन श्री संघ सचिव मनीष कोठारी ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सत्यनारायण गुगड़ जिला कैरम एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त.....

February 05, 2025 02:22 PM

सरवानिया महाराज के 12वीं टॉपर्स विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, विद्यालय में प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित....

February 05, 2025 01:48 PM

नहीं रही श्रीमती धापू बाई रेडिया, परिवार में शोक, शवयात्रा प्रातः 10 बजे...

February 05, 2025 09:24 AM

नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..

February 05, 2025 09:00 AM

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….

February 05, 2025 08:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2025 08:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2025 08:44 AM

ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव , निकला चल समारोह....

February 04, 2025 09:04 PM

दौलतगढ़ (आसींद) तहसील में सत्यव्रत रावत चुंडा जयंती बुधवार को, बाण माता के रात्रि जागरण मंगलवार को....

February 04, 2025 07:40 PM

बाड़ी को पराजित कर पीपलिया राव जी टीम ए ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया, कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन, रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न....

February 04, 2025 07:25 PM

बंगला बगीचा व्यवस्थापन की फाइलें कलेक्टर कार्यालय मे अटकी,जनता परेशान, पार्षद पोरवाल व दीवान ने जनसुनवाई में दिया आवेदन....

February 04, 2025 06:11 PM

निरोग्‍यम नीमच अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे से कोई छूटे नही, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनश्चित हो - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

February 04, 2025 06:08 PM

ढाबा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु चयन....

February 04, 2025 05:55 PM

आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

February 04, 2025 04:39 PM

संत रविदास जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 16को भादवा माता में मनाया जाएगा, मेघवाल समाज की बैठक भादवा माता में संपन्न.....

February 04, 2025 04:37 PM

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....

February 04, 2025 04:24 PM

आचार्य श्री का 87 वा अवतरण महोत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया, न्यायाधीश कुलदीप जी जैन आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारे...

February 04, 2025 04:18 PM

पी.एम.आवास योजना के तहत सर्वे कर शेष पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 91 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 04, 2025 03:37 PM

निरोग्‍यम नीमच स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण अभियान है - श्री परिहार, निरोग्‍यम नीमच अभियान नागरिकों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा की अभिनव पहल है - श्री चौहान, विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्‍यक्ष श्री चौहान ने नीमच में किया निरोग्‍यम नीमच अभियान का शुभारंभ......

February 04, 2025 03:35 PM